{"_id":"6922087fdf2fac578b0b841b","slug":"revenue-matters-are-rife-and-no-solutions-are-forthcoming-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-145772-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: राजस्व के मामलों की भरमार, नहीं हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: राजस्व के मामलों की भरमार, नहीं हो रहा समाधान
Sun, 23 Nov 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
.जहांगीरगंज थाना पर शिकायत सुनते डीएम अनुपम शुक्ला।
अंबेडकरनगर। थाना समाधान दिवस पर राजस्व के मामलों की भरमार रही। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों ने अफसरों के अपनी समस्याओं से अवगत कराया। डीएम अनपुम शुक्ला ने जहांगीरगंज थाना पर पीड़ितों को सुना वहीं एसपी अभिजीत आर शंकर ने भीटी में फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
इस दौरान डीएम ने एक मामले में राजस्व निरीक्षक को सुजीत कुमार दुबे को फटकार लगाते हुए मामले की जानकारी लेकर मुख्यालय पर सूचना देने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना समाधान दिवस पर कुल 10 शिकायतें आई थी। जिसमें दो पुलिस से संबंधित व आठ राजस्व से संबंधित थी। जिसमें दो का मौके पर निस्तारण हो सका जबकि अन्य मामलों की जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है। वहीं भीटी में आई पांच शिकायतों में किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
केस एक
फोटो-16
जहांगीरगंज क्षेत्र के दुर्गूपुर गांव की निवासी आशा देवी ने बताया कि उसकी आबादी की जमीन को गांव के ही लोगों ने जबरन घरौनी दर्ज कर लिया है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हाे रही है।
-- -- -- -- --
केस दो
फोटो-17
भीटी के बेनीपुर गांव निवासी अनिल दुबे ने बताया कि आबादी की जमीन पर विपक्षियों की ओर से निर्माण नहीं करने दिया जा रहा है। उसने बताया कि लगभग 20 से अधिक शिकायती पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -
केस तीन
फोटो-18
जलालपुर थाना क्षेत्र के नेवतारा निवासी राजदेव ने बताया कि उसे आवासीय पट्टा मिला था। गांव के ही कुछ लोग उस पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। जिसको लेकर कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।