फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Retain melting on a sunny

धूप निकली पर गलन बरकार

Wed, 20 Jan 2016 10:49 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Jan 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Retain melting on a sunny

पूरे दिन लोग गलन भरी ठंड से जूझते रहे। ठंड से बचने के लिए लोग जगह जगह अलाव तापने को मजबूर रहे। उधर बुधवार को भी तापमान में गिरावट से गेहूं किसानों के चेहरे खिले रहे। हालांकि बारिश न होने से उन्हें कुछ निराशा अवश्य हुई। किसानों का कहना था कि यदि बारिश होती, तो इसका व्यापक लाभ गेहूं की फसल को मिलता।

विज्ञापन


मंगलवार को हुई रिमझिम बारिश के बाद उम्मीद थी कि यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बुधवार पूर्वाह्न तक आसमान पर काले बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे, लेकिन बरस नहीं सके। दोपहर होते होते पछुआ हवा चलने से आसमान पर छाए बादल हट गए और धूप निकली।
विज्ञापन


हालांकि धूप में तपिश न होने के चलते इसका तापमान पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ा। इस बीच सर्द हवा ने गलन बढ़ा दिया। पूरे दिन लोग ठंड से कंपकंपाते रहे। ठंड से बचने के लिए लोग जगह जगह न सिर्फ अलाव जलाकर तापने को मजबूर हुए, बल्कि चाय के होटलों व दुकानों पर चाय की चुस्कियां भी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को भी तापमान में गिरावट से किसानों के  चेहरे खिले रहे। उनका कहना है कि यदि ऐसी तापमान में गिरावट होती रही, तो इसका व्यापक लाभ गेहूं की फसल के साथ साथ दलहनी व तिलहनी फसलों को भी मिलेगा। हालांकि बारिश न होने पर मायूसी भी हुई।

अकबरपुर के किसान संतराम वर्मा व घनश्याम तिवारी ने कहा कि बुधवार को हुई रिमझिम बारिश दलहनी व तिलहनी फसल के लिए तो काफी थी, लेकिन गेहूं की फसल के लिए अभी और बारिश होनी चाहिए थी।


यदि आने वाले दिनों में बारिश होती है, तो इसका व्यापक लाभ गेहूं की फसल को मिलेगा। जलालपुर के रामप्रकाश सिंह व अजीत कुमार ने कहा कि मात्र इतनी बारिश गेहूं की फसल को लाभ नहीं होने वाला। यदि तापमान में इसी प्रकार से कमीं होती रहे, तो सिंचाई कर अच्छी पैदावार की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed