फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Reservation of two dozen gram panchayats will be reshuffled

दो दर्जन ग्राम पंचायतों के आरक्षण में होगा फेरबदल

Fri, 12 Mar 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Reservation of two dozen gram panchayats will be reshuffled
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव में आपत्तियों के चलते लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतों के आरक्षण में फेरबदल होने जा रहा है। दरअसल ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 611 आपत्तियां बीते दिनों दर्ज कराई गई थीं। इनमें कई आपत्तियों में तर्क के साथ अपना पक्ष रखते हुए कहा गया था कि आरक्षण का निर्धारण करते समय जरूरी मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। खबर है कि प्रशासन ने आपत्तियों के निस्तारण के लिए जो टीम बनाई थी, उसने पाया है कि लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतों में फेरबदल की जरूरत है। ऐसे में आरक्षण की आपत्तियों के लिए समय सीमा समाप्त होने की अंतिम तिथि के बाद अब प्रशासन पंचायत चुनाव से जुड़े पदों के लिए आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन करेगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। इसमें दिन प्रतिदिन तेजी आ रही है। बीते दिनों जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची का अनंतिम प्रकाशन किया था। इसके बाद चार से आठ मार्च तक विभिन्न पदों के लिए आपत्तियां हासिल की गईं। आपत्तियों में सबसे ज्यादा मामले ग्राम प्रधान पद को लेकर सामने आए। ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 611 आपत्तियां निर्धारित अवधि में दाखिल कर दी गईं। जिला पंचायत सदस्य के लिए 44, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 38 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मात्र 5 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। जाहिर तौर पर सबसे ज्यादा जोर ग्राम प्रधान पद को लेकर देखने को मिला। आपत्तियां दाखिल करने वालों में सामान्य ग्रामीण से लेकर ग्राम प्रधान पद के संभावित दावेदार तक शामिल रहे। आपत्तियां दर्ज कराने के साथ ही तमाम ग्रामीणों व दावेदारों ने अपने समर्थन में मजबूत तर्क भी रखे। आंकड़ों के साथ बाकायदा आपत्तियां दाखिल करते हुए कहा गया कि ग्राम प्रधान पद के लिए आरक्षण की सूची तैयार करते समय शासन के निर्देशों का ध्यान नहीं रखा गया। कई जगह हड़बड़ी में आरक्षण लागू कर दिया गया।
विज्ञापन

इस बीच ग्राम प्रधान पद के लिए दाखिल आपत्तियों पर प्रशासन ने माथापच्ची पूरी कर ली है। कई स्तर की गहन समीक्षा तथा नियमों के क्रम आदि में पाया गया कि आरक्षण सूची में आंशिक फेरबदल करने की जरूरत है। कई गांवों में आपत्तियों को उचित पाया गया। इसके बाद लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतों के आरक्षण के क्रम में फेरबदल होने की तैयारी है। हालांकि अधिकारियों ने अभी इस बारे में मौन साध रखा है, लेकिन खबर यही है कि लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतों के आरक्षण में फेरबदल करने का निर्णय ले लिया गया है। इसकी पूरी तैयारी भी हो चुकी है। 10 से 12 मार्च तक आपत्तियों पर विचार करने व उसके निस्तारण की प्रक्रिया पूरी करने की अवधि निर्वाचन आयोग ने निर्धारित की थी। यह अवधि शुक्रवार को पूरी होने हो गई। अब जरूरी फेरबदल के साथ ग्राम प्रधान समेत सभी पदों के लिए आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर होना है चुनाव
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य के 41 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। ग्राम प्रधान के 902 पदों पर चुनाव होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1020 पदों पर चुनाव कराए जाएंगे, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के ग्यारह हजार से अधिक पदों के लिए चुनाव होंगे।

आपत्तियों का हुआ निस्तारण
पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए आईं आपत्तियों का निस्तारण लगभग पूरा कर लिया गया है। अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन करने की तैयारी चल रही है। शासन से निर्देश के बाद इसका प्रकाशन कर दिया जाएगा।
- दुर्गा प्रसाद तिवारी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed