{"_id":"5d2a0a938ebc3e6ca265fd0a","slug":"repair-ambedkar-nagar-news-lko4705140155","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के सख्त रुख पर शुरू हुई कलवारी पुल की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के सख्त रुख पर शुरू हुई कलवारी पुल की मरम्मत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा में कलवारी पुल की मरम्मत कराते एसडीएम टांडा एमपी सिंह
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। डीएम राकेश कुमार मिश्र के कड़े निर्देश के बाद अन्तत: सरयू नदी पर क्षतिग्रस्त हुए कलवारी पुल की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। एसडीएम टांडा ने मौके पर पहुंचकर अपनी मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू कराया। इस बीच डीएम ने कहा है कि ऐसे मामलों में यदि कोई लापरवाही मिली तो जिम्मेदार संस्था के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
बीते दिनों निर्मित हुए सरयू नदी के टांडा कलवारी पुल के कई जगह क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया था। नागरिकों ने इसकी शिकायत डीएम से की थी। उन्हें बताया कि एनएचआई व सेतु निगम आदि को इस बारे में सूचित किया गया, लेकिन उनके द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। पुल के क्षतिग्रस्त होने से किसी बड़े हादसे की संभावना भी बनी हुई है।
डीएम ने मामले को अत्यन्त गंभीरता से लिया और तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए।
इस क्रम में एसडीएम टांडा एमपी सिंह शनिवार को मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पुल का जायजा लिया। बाद में एसडीएम ने अपनी मौजूदगी में क्षतिग्रस्त हुए पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। एसडीएम ने बताया कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी द्वारा पुल की मरम्मत शुरू करा दी गई है। विधिवत मरम्मत होने के बाद एक बार फिर से निर्माण का जायजा लिया जाएगा। इस बीच डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कहा है कि ऐसे किसी भी पुल आदि के क्षतिग्रस्त होने या जर्जर होने की सूचना मिलने पर यदि संबंधित संस्था ने लापरवाही बरती तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
निर्देश में कहा कि जिन भी मामलों में आम लोगों को तत्काल राहत की जरूरत महसूस हो, उसमें बगैर किसी हीलाहवाली के सभी जरूरी इंतजाम तय किए जाएं। इन निर्देशों का पालन न हुआ तो विभागीय कार्रवाई के साथ साथ वैधानिक कार्रवाई भी तय होगी।