{"_id":"620bf6d52c00ba715d03af90","slug":"remembering-the-martyrs-by-taking-out-candle-march-ambedkar-nagar-news-lko6179870135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकाल शहीदों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकाल शहीदों को किया याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। पुलवामा में शहीद सैनिकों की याद में पूर्व सैनिक सुरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने उतरेथू बाजार में कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद सरदार पटेल पार्क पहुंचकर सरदार पटेल व डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किए। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं के लिए राष्ट्र धर्म सर्वोपरि होना चाहिए। जिस तरह हमारे देश के वीर सैनिक देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर डटे हुए हैं, उसी तरह युवाओं को समाज व देश की बेहतरी तय करने में जिम्मेदारी निभानी होगी।
वर्ष 2019 में पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की याद में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे हाथ में कैंडल लेकर उतरेथू बाजार से मार्च करते हुए सरदार पटेल पार्क पहुंचे। यहां सरदार पटेल व डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन किया।
पूर्व सैनिक सुरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि युवाओं के लिए राष्ट्र धर्म सर्वोपरि होना चाहिए। बगैर किसी भेदभाव के राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा के लिए युवाओं को एकजुट प्रयास करना होगा। जिस तरह से देश के वीर सैनिक देश की रक्षा के लिए सीमा पर डटे हुए हैं, उसी प्रकार युवाओं को भी अपनी जिम्मेदारी देश व समाज के प्रति तय करनी होगी। इस मौके पर सत्यम पांडेय, वीरू तिवारी, आकाश मिश्रा, राहुल वर्मा, दुष्यंत उपाध्याय, अमरेश तिवारी, विनोद पटेल, अनुराग तिवारी, प्रेम तिवारी व अमित सिंह आदि मौजूद रहे।