फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Relief to Manjha Kamharia village due to fall in water level

Ambedkar Nagar News: जलस्तर में गिरावट से मांझा कम्हरिया गांव को राहत

Sun, 24 Aug 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 24 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Relief to Manjha Kamharia village due to fall in water level
मांझा कम्हरिया में कटान करती सरयू नदी
अंबेडकरनगर। सरयू नदी के जलस्तर में रविवार को 10 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। जिससे नदी का जलस्तर 84.80 मीटर पर स्थिर है। यह खतरे के निशान से 86 सेंटीमीटर नीचे है। बीते तीन दिनों में लगातार जलस्तर में आ रही गिरावट से निचले इलाकों, विशेषकर मांझा कम्हरिया और कम्हरिया क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह जहां नदी का बहाव खेतों की ओर मुड़ने से हालात चिंताजनक हो गए थे, वहीं अब स्थिति सुधरने लगी है। मांझा कम्हरिया क्षेत्र में जिन खेतों में कटान से मिट्टी खिसकने की घटनाएं सामने आ रही थीं, अब वहां कटाव की गति न के बराबर है। कटान पर नियंत्रण के बाद किसानों का आत्मविश्वास लौटने लगा है। बाढ़ कार्य खंड अयोध्या की ओर से मांझा कम्हरिया क्षेत्र में ट्री स्पर निर्माण का कार्य लगभग एक माह से तेजी से चल रहा है। मांझा कम्हरिया निवासी राजेश और रामचंद्र ने बताया कि बीते दो दिनों में कटान की घटनाएं लगभग शून्य हो चुकी हैं। बाढ़ खंड अयोध्या के अवर अभियंता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि सरयू का जलस्तर अब लगातार कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed