फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Reduction in prices made bullion market lively

कीमतों में कमी से सराफा बाजार में रौनक

Mon, 09 Nov 2015 12:04 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन

बर्तन, इलेक्ट्रानिक व इलेक्ट्रिकल उपकरण सहित अन्य सामानों की खरीददारी में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए जहां दुकानदारों ने विभिन्न प्रकार की तैयारियां एक दिन पूर्व ही पूर्ण कर लीं, वहीं सराफा व्यवसायियों ने भी गहनों के नए व बेहतर रेंज मंगा रखे हैं।

विज्ञापन


दीपपर्व से पूर्व धनतेरस पर्व का खासा महत्व होता है। इस दिन लोगों का जोर अलग अलग तरह की खरीददारी को लेकर रहता है। इसे देखते हुए विभिन्न दुकानदारों ने भी एक दिन पूर्व ही तैयारियां पूर्ण कर ली। जिला मुख्यालय के शहजादपुर, फैजाबाद मार्ग व बस स्टेशन क्षेत्र में बर्तनों की दुकानें एक दिन पहले ही सज उठी हैं।
विज्ञापन


रविवार को भी जिला मुख्यालय पर खासी चहलपहल रही। लगभग पूरे दिन बाजारों में बढ़ी रौनक से दुकानदारों के चेहरे पर चमक उत्पन्न हो गई। उन्हें उम्मीद है कि महंगाई के बावजूद धनतेरस के दिन जमकर लोग खरीददारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक उत्साह सराफा व बर्तन व्यवसाइयों में है। उन्होंने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के आफर भी दे रखे हैं।जिला मुख्यालय के शहजादपुर चौक व आसपास के क्षेत्र में सोमवार को पूरे दिन खरीददारी के चलते मेले जैसा माहौल रहेगा।  

सराफा व्यवसायी वीरेंद्र सोनी ने बताया कि सोने व चांदी के दाम में गिरावट आने से गहनों की ठीकठाक बिक्री इस बार होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को निराश होकर लौटना न पड़े, इसके लिए कई आधुनिक किस्म के गहने मंगाए गए हैं। एक अन्य सराफ व्यवसायी राजकुमार सेठ के मुताबिक गत वर्ष से इस बार का कारोबार ज्यादा बेहतर रहेगा।

शहजादपुर के बर्तन व्यवसाई राकेश गुप्ता ने बताया कि जिस प्रकार से पर्व से पूर्व ही विभिन्न प्रकार की सामग्रियों की खरीददारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों में पहुंच रहे हैं, उसे देखते हुए पूरी उम्मीद है कि धनतेरस के दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

एक अन्य बर्तन व्यवसायी राजेश जायसवाल ने बताया कि विगत वर्ष के सापेक्ष स्टील, तांबा व एल्यूमीनियम के बर्तनों के दाम में 8 से 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन इसका प्रभाव धनतेरस पर खरीददारी पर पड़ने की संभावना कम ही है। बताया कि उन्होंने ग्राहकों की मांग को देखते हुए सभी प्रकार के बर्तन इस बार दुकान पर रखे हैं।


धनतेरस पर बिक्री को देखते हुए कार, बाइक व ट्रैक्टर शो रूम पर भी खासी तैयारी है। एक दिन पहले ही अधिकांश शो रूम ग्राहकों के लिए सजकर तैयार हो गए हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सराफा से लेकर इलेक्ट्रिकल तथा बाइक व कार कारोबार से जुड़े लोगों ने कई तरह के आफर भी शुरू कर रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed