फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Recognition of three schools taken on the same land

एक ही भूमि पर ले ली तीन स्कूलों की मान्यता

Thu, 11 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 11 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Recognition of three schools taken on the same land
स्कूल - फोटो : symbolic

तथ्यों को छिपाकर एक ही भूमि पर प्राथमिक, जूनियर व माध्यमिक की मान्यता लेने का मामला सामने आया है। बीएसए ने मूल विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को नोटिस देकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। कहा गया कि यदि निर्धारित समय पर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, तो मान्यता वापस लिए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

      
भीटी थाना अन्तर्गत भीटी निवासी मधुकर मिश्र ने जनसूचना के तहत मिली जानकारी के आधार पर रामकल्प विद्यामंदिर मिश्रौली परवरभारी थाना भीटी की शिकायत 7 अक्तूबर 2016 को बीएसए से शिकायत की। इसमें कहा गया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा तथ्यों को छिपाकर कूटरचित ढंग से एक ही भूमि को दिखाकर प्राथमिक, जूनियर व माध्यमिक स्तर तक की मान्यता ले ली गई है।
विज्ञापन


बीएसए ने इसे गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपी। एबीएसए ने जांच के दौरान पाया कि विद्यालय में एक कमरा पक्का है, जबकि पांच कमरे टीन शेड के हैं। मात्र छह कमरों को गलत ढंग से दिखाकर व तथ्यों को छिपाकर 18 जुलाई 2000 को जूनियर स्तर, 5 सितंबर 2008 को प्राथमिक स्तर तथा 15 जून 2006 को माध्यमिक स्तर की मान्यता ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


      
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को सौंपी जांच रिपोर्ट में कहा कि तथ्यों को छिपाकर गलत ढंग से एक ही भूमि पर दो अतिरिक्त विद्यालयों के नाम से मान्यता ली गई है, जो कि पूरी तरह गलत है। इस पर तत्कालीन बीएसए ने 19 नवंबर 2016 को प्रबंधक व प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था।


किसी प्रकार का जवाब न दिए जाने पर अब बीएसए जेएन सिंह ने एक बार फिर से नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण दिए जाने का निर्देश दिया है। कहा गया कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो मान्यता प्रत्याहरण   कार्रवाई के लिए डीएम को पत्रावली सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed