फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Reckless junior engineer got the job done free

लापरवाह अवर अभियंता को किया कार्य मुक्त

Sat, 11 Dec 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Reckless junior engineer got the job done free
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद बोर्ड ने शनिवार को अवर अभियंता नागेंद्र कुमार को कार्य मुक्त कर दिया। उन पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही प्रमोशन में आरक्षण का लाभ पाकर निर्माण लिपिक व कैशियर की जिम्मेदारी संभाल रहे अनूप सोनकर को चुंगी मोहर्रिर के पद पर वापस भेज दिया गया। अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने पालिका के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनहित व विकास के कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अकबरपुर बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक में तय हुआ कि कई निकायों में एक साथ काम संभालने के चलते अवर अभियंता नागेंद्र कुमार अकबरपुर नगर पालिका में समय नहीं दे पा रहे हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन व आयुक्त अयोध्या मंडल को भी बीते दिनों अवगत कराया गया था। इसमें कहा गया था कि सप्ताह में केवल एक दिन अकबरपुर में समय देने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसे देखते हुए अब शनिवार की बैठक में उन्हें बोर्ड की तरफ से प्रस्ताव पारित कर कार्य मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रमोशन में आरक्षण का लाभ पाकर निर्माण लिपिक का कार्यभार संभाल रहे अनूप सोनकर को उनके मूल पद चुंगी मोहर्रिर पर वापस भेज दिया गया। इसमें कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित किए गए आदेशों के क्रम में यह निर्णय लिया जा रहा है। अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि नगर पालिका के आम चुनाव में एक वर्ष से भी कम समय शेष बचा है। हमें जनता की सभी उम्मीदों को तेजी से पूरा करना है। ऐसे में किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed