{"_id":"63e92faa67999e48e90a1fcb","slug":"received-tetanus-injection-after-two-and-a-half-years-ambedkar-nagar-news-c-13-1-85918-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर: ढाई वर्ष बाद मिला टिटनेस का इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर: ढाई वर्ष बाद मिला टिटनेस का इंजेक्शन
Sun, 12 Feb 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। टिटनेस से बचाव के लिए जिला अस्पताल व सीएचसी पर इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत है। लगभग ढाई वर्ष के बाद ड्रग वेयरहाउस को 10 हजार वॉयल उपलब्ध हुए हैं।
ऐसे में अब लोगों को टिटबैक इंजेक्शन बाहर से खरीदकर लाने से छुटकारा मिल जाएगा। इसके अलावा पीएचसी अकबरपुर कोल्डचेन को निमोनिया में लगने वाला इंजेक्शन पीसीवी भी मिला गया है।
सड़क हादसों व अन्य किसी कारण से चोट लगने पर टिटनेस से बचाव के लिए अस्पताल में टिटनेस का इंजेक्शन लगाने के लिए पहुंचने वाले लोगों को मायूसी हाथ लग रही थी। कारण यह कि लगभग ढाई वर्ष से जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में यह इंजेक्शन नदारद था। ऐसे में तीमारदारों को मेडिकल स्टोर से 10 रुपये खर्च कर खरीदना पड़ता था।
विज्ञापन
कभी-कभी तो इसे लेकर लोगों द्वारा हंगामा भी खड़ा कर दिया जाता था। इस बीच लगभग ढाई वर्ष बाद गत दिवस ही ड्रग वेयरहाउस को इंजेक्शन उपलब्ध हो गया है। इसके साथ ही जिला अस्पताल सहित कई सीएचसी पर इंजेक्शन पहुंच भी चुका है। अब सरकारी अस्पतालों पर टिटनेस का इंजेक्शन लग सकेगा।
जनवरी की शुरुआत में ड्रग वेयरहाउस सहित अस्पतालों में निमोनिया रोग में लगने वाला पीसीवी इंजेक्शन भी खत्म हो गया था। इसके चलते करीब पखवाड़े भर से अस्पताल पहुंचने वाले निमोनिया रोग से पीड़ित बच्चों के अभिभावकों को बाहर से इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा था। अब इसकी भी एक हजार डोज पहुंच चुकी है। सभी 10 कोल्ड चेनों पर इसे भेज दिया गया है।
ड्रग वेयरहाउस को 10 हजार वॉयल टिटबैक व पीसीवी का एक हजार वॉयल उपलब्ध हुआ है। इसके अलावा अन्य सभी प्रकार के इंजेक्शन जिला अस्पताल में उपलब्ध है। इंजेक्शन को जिला अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों पर भेजा जा रहा है।
-डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ