{"_id":"62a8d76e0fa4a7560c3ca1be","slug":"rapidly-spreading-diarrheal-outbreak-five-in-hospital-ambedkar-nagar-news-lko6352087172","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से फैल रहा डायरिया का प्रकोप, पांच अस्पताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से फैल रहा डायरिया का प्रकोप, पांच अस्पताल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी व उमस के कारण डायरिया का प्रकोप जिले में तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को उल्टी दस्त से पीड़ित पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। चिकित्सकों ने इससे बचाव के लिए धूप से बचने व घर से पानी पीकर ही निकलने की सलाह दी है। शहरी के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी पीएचसी व सीएचसी में उल्टी व दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है।
मौसम के तीखे तेवर के चलते मंगलवार को जिला अस्पताल में पांच नए मरीज भर्ती हुए। सभी को पेट में दर्द, उल्टी व दस्त की शिकायत थी। इसमें अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी विजय (32), अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी निवासी उर्मिला (21), अलीगंज थाना क्षेत्र के दहियावर निवासी रूबी (18), बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा निवासी शांति देवी (55) व इसी थाना क्षेत्र के बसखारी निवासी रामअधार (65) शामिल हैं। इनमें रामआधार की हालत गंभीर बतायी जाती है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विजय तिवारी ने बताया कि डायरिया गर्मी में फैलने वाला एक प्रकार का संचारी रोग है। जागरूकता के आधार पर ही इसे बढ़ने से रोका जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इससे बचाव के लिए गर्मी में शरीर में पानी की कमी नही होने देना चाहिए। धूप में निकलने से बचने के साथ ही जरूरी होने पर घर से पानी पीकर ही निकलना चाहिए। इसके साथ ही बासी, मसालेदार व घी-तेल से बने खाद्य पदार्थों का सेवन भी करने से बचना चाहिए। घर व आसपास साफ सफाई रखने के साथ ही पेयजल को भी उबाल कर ठंडा करने के बाद ही पीना चाहिए।