फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rani Laxmibai self-defense training is being given to girl students

Ambedkar Nagar News: छात्राओं को दिया जा रहा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण

Mon, 25 Aug 2025 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rani Laxmibai self-defense training is being given to girl students
अंबेडकरनगर। सरकार ने बालिकाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम पीएमश्री विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों व उच्च प्राथमिक में लागू है।
विज्ञापन

जिले के 528 विद्यालयों में प्रशिक्षण कराया जा रहा है। तीन महीने चलने वाले इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चियों को शोहदों व असामाजिक तत्वों से अपनी रक्षा करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाना है। महीने में 24 दिन प्रशिक्षण होगा। इसके लिए जिले में तैनात व्यायाम शिक्षक और विशेष रूप से प्रशिक्षित अनुदेशक नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें पिछले वर्ष ही आत्मरक्षा के बारे में विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिलाया गया था। प्रशिक्षण के दौरान जूडो, ताइक्वांडो, कराटे, नानचाकू, आइकीडो जैसी मार्शल आर्ट तकनीकों के साथ-साथ ग्रैपलिंग, जॉइंट लॉक, स्ट्रगल होल्ड और चोक जैसी व्यावहारिक विधियां सिखाई जाएंगी। अनुदेशकों और व्यायाम शिक्षकों को तीन हजार रुपये मानदेय व 1000 हजार रुपये पोस्टर-बैनर के लिए आवश्यक राशि जारी की गई थी। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस पहल से ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों की छात्राओं को समान रूप से लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बालिकाओं के प्रदर्शन का मूल्यांकन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed