फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ram Rajya Sabha visit strongly welcomed

रामराज्य सभा यात्रा का जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत

Thu, 18 Feb 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ram Rajya Sabha visit strongly welcomed
टांडा। अयोध्या से बसंती पंचमी मौके पर शुरू हुई रामराज्य सभा यात्रा गुरुवार को बस्ती जनपद से अंबेडकरनगर पहुंची। जनपद सीमा में प्रवेश करने पर विश्व हिंदू परिषद समेत विभिन्न संगठनों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद टांडा विधायक संजू देवी के कैंप कार्यालय में सभा हुई। वक्ताओं ने सभा के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश भी डाला। बताया कि दिल्ली में वृहद कार्यक्रम आयोजित होने के बाद इसका समापन होगा।
विज्ञापन

गुरुवार को टांडा में आयोजित रामराज्य सभा में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सत्संग प्रमुख श्यामबाबू गुप्त ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने रामराज्य की कल्पना की थी, उसको जमीन पर उतारने की आवश्यकता है। देश उस तरफ बढ़ भी रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता का अलख जगाने का प्रयास प्रेरणादायक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य रामराज्य की परंपरा को प्रचारित-प्रसारित करना है। श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के खंडित होने से लेकर वाल्मीकि रामायण और गुरुकुल परंपरा के विध्वंस तक सभी के पुनरुत्थान के लिए रामराज्य संकल्पना बड़े संघर्ष का प्रेरणास्रोत रहा है। इसी ने क्षेत्रीय रामकथाओं की रचना के लिए प्रेरित किया, श्रीरामजन्मभूमि के मुक्ति का संघर्ष प्रारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा प्रभारी श्रवण कुमार चौहान ने कहा कि अब संघर्ष के अग्रिम सोपान को आगे बढ़ाने के लिए रामराज्य यात्रा के माध्यम से नए विचार संचार को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण कई वार्षिक आयोजन रोकने पड़े, जिसके कारण प्रति वर्ष आयोजित होने वाली श्रीरामराज्य सभा भी अयोध्या में नहीं हो सकी। रामराज्य प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि इस वर्ष रामराज्य सभा का आयोजन केवल अयोध्या में ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी होगा।
उन्होंने बताया कि रामराज्य सभा का आयोजन बस्ती, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, शाहगंज, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, कौशांबी, कानपुर, औरैया, इटावा, आगरा, मथुरा, नोएडा व दिल्ली में होगा। दिल्ली की रामराज्य सभा के साथ ही इस सिलसिले का समापन हो जाएगा। इससे पहले गुरुवार को जिले में यात्रा के पहुंचने पर युवाओं ने जोरदार स्वागत किया।

यात्रा आयोजन को सफल बनाने में भाष्कर सिंह, रवि तिवारी, मोहनेंद्र विश्वामित्र आदि विशेष सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा नेता रामसूरत मौर्य, दानबहादुर यादव, आलोक चौरसिया, कुसुम देवी, उषा गुप्ता व श्याम मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed