फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rajesultanpur Nagar Panchayat lit up with 33 lakhs

33 लाख से जगमग हुई राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत

Sat, 22 Jan 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rajesultanpur Nagar Panchayat lit up with 33 lakhs
राजेसुलतानपुर (अंबेडकरनगर)। करीब एक वर्ष पहले नगर पंचायत के रूप में अस्तित्व में आए नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर की तस्वीर अब बदलने लगी है। शाम ढलते ही यहां का बाजार अब दुधिया रोशनी की जगमग बिखरने लगता है। लगभग 33 लाख खर्च कर नगर पंचायत क्षेत्र के दो किलोमीटर सड़क किनारे के दायरे में मार्ग प्रकाश के लिए इन लाइटों को लगाया गया है। क्षेत्रीय लोगों ने भरोसा जताया है कि धीरे धीरे ही सही अब उन्हें भी सभी तरह की नगरीय सुविधाओं की सौगात मिलने लगेगी।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पहले नगर पंचायत का दर्जा पाने के बाद राजेसुल्तानपुर में हुए विकास कार्यों की झलक अब नजर आने लगी है। इसके तहत ही नगर पंचायत की मुख्य बाजार को रोशनी से जगमग करने के लिए पंचायत प्रशासन ने 33 लाख रुपए की लगत से बाजार में सड़क के दोनों तरफ करीब 2 किलोमीटर की दूरी में 75 लाइटों को लगाने का काम पूरा हुआ है। नगर पंचायत की तरफ से मार्ग प्रकाश के लिए की गई इस व्यवस्था से क्षेत्रीय लोगों के साथ ही कारोबारियों में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

मार्ग प्रकाश की व्यवस्था बेहतर हो जाने से न सिर्फ रात में आवागमन में होने वाली परेशानी दूर हुई है वरन असुरक्षा की भावना भी काफी हद तक दूर हुई है। इससे पहले रात में अंधेरे का फायदा उठाकर होने वाली चोरी की घटनाओं से क्षत्रीय लोग परेशानहाल थे। स्थानीय एसएन सिंह, राजेन्द्र यादव रामचरन सिंह व मनीराम का कहना है कि नगर पंचायत में मार्ग प्रकाश का कार्य काफी जरूरी थी। इसके बाद अब नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल, जल निकासी व साफ सफाई व्यवस्था को भी बेहतर बनाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में बीते दिनों मार्ग प्रकाश के लिए शुरू हुआ लाइट लगाने का कार्य पूरा हो गया है। इसके तहत बाजार क्षेत्र में 75 लाइटों को लगाया गया है। इस पर लगभग 33 लाख रुपये का खर्च आया है। आगे भी अन्य जरूरी सुविधाओं को भी क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।
उमेश कुमार पासी, प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed