{"_id":"5d24d3568ebc3e6d13239958","slug":"rain-hampeers-normal-life-ambedkar-nagar-news-lko469795260","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन हुई बारिश से अस्त व्यस्त हुआ आमजनजीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन हुई बारिश से अस्त व्यस्त हुआ आमजनजीवन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर शिवबाबा के पेड़ के नजदीक चपेट में आने से हुई वृद्ध की मौत ?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में मंगलवार को पूरे दिन हुई बारिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत सीहमई कारीरात निवासी एक वृद्ध के ऊपर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच झमाझम बारिश से कहीं कच्चे मकान धराशायी हो गए, तो जगह जगह पेड़ टूटकर गिर पड़े। जर्जर तारों के टूटने व खंभों के क्षतिग्रस्त होने से जिले की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह छिन्न भिन्न हो गई।
अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन व साउथ वेस्ट फीडर ये जुड़ी लगभग एक लाख की आबादी को पूरी रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर होना पड़ा। उधर बारिश का सिलसिला जारी रहने से जगह जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में व्यापक मुश्किलें उठानी पड़ी।
सोमवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला लगभग पूरी रात चलने के बाद मंगलवार को भी पूरे दिन जारी रहा। कभी तेज, तो कभी बूंदाबांदी जारी रहने से आमजनजीवन पूरी तरह छिन्नभिन्न हो गया। हवा के साथ हो रही बारिश से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जहां कच्चे घर ढह गए, तो वहीं पेड़ भी जगह जगह धराशायी हो गए। मंगलवार सुबह पेड़ की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत सीहमई कारीरात निवासी कालीचरन (65) पुत्र हब्बल मंगलवार सुबह बारिश के बीच छाता लेकर घर से कुछ दूरी पर स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने जा रहे थे। जैसे ही दुकान के निकट पहुंचा, इसी बीच लगातार बारिश के चलते सड़क के किनारे स्थित एक पेड़ धराशायी हो गया। वह उसकी चपेट में आ गए। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा जलालपुर थाना अन्तर्गत महुवल मनिकापुर गांव स्थित एक छप्परनुमा घर के ढ़हने से चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भीटी, टांडा व आलापुर में भी कई स्थानों पर पेड़ व आधा दर्जन छप्परनुमा घर धराशायी हो गए। यह संयोग ही रहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
40 गांवों की आपूर्ति बाधित
सोमवार शाम से हो रही बारिश ने जिले की विद्युत आपूर्ति छिन्नभिन्न कर दी। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर में सोमवार शाम से ही आई गड़बड़ी के चलते बरधा भिउरा, सोनगांव, कटरिया सम्मनपुर, चनवा चौराहा, बदलपुर, अंधियरवा, गौरा, किशुनपट्टी, गोहन्ना, सिझौलिया, लोरपुर ताजन, र्नागवां समेत लगभग डेढ़ गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी। इससे लगभग 30 हजार की आबादी को बदतर विद्युत आपूर्ति का सामना करना पड़ा।
प्रभावित प्रदीप वर्मा, अमरजीत वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश सिंह, बिपिन सिंह ने कहा कि जर्जर हो चुके तारों को बदले जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसी उपकेंद्र के साउथ वेस्ट फीडर में सोमवार सुबह आई गड़बड़ी को मंगलवार शाम तक नहीं दूर किया जा सका। इससे बनगांव, डिहवा, मरथुआ सरैया, बट्टूगढ़, रतनपुर, टीकमपारा, शाहपुर परासी, अशरफपुर बरवां सहित 40 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप रही।
इससे लगभग 25 हजार की आबादी को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भीटी, महरुआ, कटेहरी, जलालपुर, आलापुर, टांडा समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश के चलते जर्जर तार व विद्युत खंभे क्षतिग्रस्त होने से लगभग 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
जलभराव की बढ़ी समस्या
जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से मंगलवार को लगभग पूरे दिन हुई बारिश से जिला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में जगह जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। अकबरपुर नगर के अकबरपुर अयोध्या मार्ग, मुरादाबाद, सब्जीमण्डी, शहजादपुर चौक, कृषि भवन के समक्ष, कलेक्ट्रेट, बस स्टेशन क्षेत्र के अलावा जलालपुर नगर, भीटी बाजार, केदारनगर बाजार समेत अन्य कई क्षेत्रों में नाले व नाली का गंदा पानी पटरियों से होता हुआ सड़क पर बहने लगा। इससे संबंधित क्षेत्र में लोगों को आवागमन में व्यापक मुश्किलें उठानी पड़ी।
धान की रोपाई का काम हुआ तेज
बीते तीन दिनों से हो रही रुक रुककर बारिश ने किसानों के चेहरे पर चमक ला दी है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धान की रोपाई के कार्य ने तेजी पकड़ ली है। अकबरपुर के किसान उमेश राजभर, प्रदीप वर्मा व खदेरू वर्मा ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि देर ही सही, लेकिन इस बारिश से धान की रोपाई का कार्य पूरा हो जाएगा। आलापुर के रामतीरथ, सतीराम व जगदीश ने कहा कि बारिश न होने से रोपाई का कार्य पिछड़ गया था। हालांकि बारिश होने के बाद अब रोपाई का कार्य शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा।