फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   rain fall

आधे घंटे की बरसात में ही जलाशय में तब्दील हुए मुख्य मार्ग

Sun, 07 Jul 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
rain fall
अंबेडकरनगर। आधे घंटे की बरसात ने अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग को तालाब में तब्दील कर दिया। घुटने तक पानी हो जानेे के कारण आवागमन घंटों बाधित होता रहा। यही स्थिति बस स्टेशन क्षेत्र की भी रही। दोनों जगहों पर लगातार पानी एकत्र होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन कोई इंतजाम नहीं कर पा रहा। इस वर्ष पहले भी हुई हल्की बारिश के दौरान भी इसी तरह का जलभराव हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद भी कोई हल निकालने का प्रयास नही किया जा रहा। इससे पहले दिन भर आसमान में बादलों के उमड़ने-घुमड़ने के बाद शाम को हुई बारिश ने शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्र के लोगों को थोड़ी राहत दी। बारिश से किसानों के चेहरे खिले नजर आए। बारिश से किसानों ने धान रोपाई की तैयारियों को अब और तेज कर दिया है। वहीं शहरी क्षेत्रों में जल निकासी के संकट ने एक बार फिर नगरवासियों को मुश्किल में डाल दिया।
विज्ञापन

मौसम के बदले रुख से रविवार दिन में आम लोगों को गर्मी व धूप से निजात मिली रही। सुबह से ही एक बार तेज धूप तो निकली, लेकिन बादलों का दौर शुरू हुआ तो धूप से राहत मिली। कई बार बूंदाबांदी का दौर भी चला लेकिन कहीं-कहीं जगह तेज बारिश न होने से लोग मायूस हुए। हालांकि शाम करीब 5 बजे आसमान में बादलों के उमड़ने से समय से पहले ही अंधेरा छाने लगा। कुछ ही देर में बारिश का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों ने राहत की सांस ली। धान रोपाई के कार्य में जुटे किसानों का कहना था कि अभी और बारिश होने की जरूरत है। फिलहाल करीब आधे घंटे हुई बारिश से खेती किसानी के काम को गति जरूर मिल गई है। किसानों के अनुसार रविवार को हुई बारिश से धान रोपाई के लिए खेतों को तैयार करने में कम पानी लगेगा। उन्हें अब ज्यादा रकम नहीं खर्च करना पड़ेगा।
उधर आधे घंटे की ही बरसात ने अकबरपुर नगर के कई मुख्य मार्गों को जलाशय में तब्दील कर दिया। इनमें अकबरपुर अयोध्या मुख्य मार्ग शामिल है। बनगांव मार्ग के निकट से लेकर शीतला आश्रम के निकट तक का लगभग 200 मीटर का पूरा क्षेत्र घुटने तक पानी से भर गया। नतीजा यह कि इस मुख्य मार्ग पर आवागमन में घंटों का व्यावधान होता रहा। दरअसल यहां एक बार सड़क पर पानी एकत्र हो जाने के बाद उसे निकलने में काफी समय लगता है।
इस वर्ष अभी तक तीन बार हुई बरसात में ही प्रत्येक बार मुख्य मार्ग जलाशय में तब्दील होता रहा, लेकिन नगर पालिका प्रशासन को कोई सुध नहीं हुई। यही स्थिति बस स्टेशन क्षेत्र में भी दिखाई पड़ी। यहां भी सड़क की दोनों पटरियों के साथ ही मुख्य मार्ग पर पानी एकत्र रहा। नतीजा यह रहा कि आवागमन में लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

इन दोनों क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मुसीबत पैदल चलने वाले लोगों को हुई। उसमें महिलाओं व बच्चों को तो किसी तरह लोगों ने रास्ता पार कराया। बाइक व साइकिल से जा रहे लोग भी पानी से होकर जाने तथा बड़े वाहनों के आने पर बौछार से भीगने को विवश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed