फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rain desauster

बारिश का कहर जारी, कच्चा घर ढहने से महिला की मौत

Thu, 11 Jul 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rain desauster
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर बारिश थमने के बाद भी मुख्य मार्गों पर नहीं दूर हो सका जलभराव - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बारिश का कहर जिले में जारी है। जैतपुर थाना क्षेत्र के पिंडोरिया गांव में गुरुवार सुबह बारिश के बीच ढहे छप्परनुमा घर के मलबे में एक अधेड़ महिला की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम जलालपुर ने गांव पहुंचकर परिवारीजनों से मुलाकात कर जरूरी सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उधर, दो अन्य घटनाओं में एक युवती व एक वृद्धा घर ढहने से मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए वृद्धा को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, कई अन्य जगह भी कच्चे मकान ढह गए। बिजली के तार टूटने और पेड़ों के गिरने का दौर भी जारी रहा। जलभराव ने तो लोगों का जीना मुहाल कर रही रखा है।
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के पिंडोरिया गांव निवासी हरदेई (58) पत्नी रामदुलार गुरुवार सुबह छप्पर के नीचे चारपाई पर बैठी हुई थीं। तेज बारिश के बीच अचानक दीवार ढह गई। इससे महिला मलबे में दब गई। घटना से मौके पर अफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रातफरी मच गई। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया। कुछ देर के प्रयास के बाद महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो चुकी थी। घरवाले उसे लेकर सीएचसी रफीगंज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव व सीओ अमरबहादुर पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम ने घरवालों को भरोसा दिलाया कि जो भी मदद संभव होगी, उन्हें दिलाई जाएगी।
बेवाना थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी इमरती देवी (60) पत्नी पहुंरी बुधवार रात छप्परनुमा घर में सो रही थी। रात में हो रही बारिश के बीच अचानक छप्पर ढह गया। इससे वह उसके नीचे दब गई। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिवारीजनों के साथ मिलकर महिला को बाहर निकाला। उसे फौरन जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, लेकिन हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र चांदीपुर निवासी बबिता (21) पुत्री राजेंद्र पाल गुरुवार सुबह बारिश के बीच ढही छप्पर के मलबे में दब कर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में दीवार, छप्पर व कच्चा घर ढहने के लगभग एक दर्जन अन्य मामले भी सामने आए। हालांकि इन घटनाओं में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। असल में पिछले कई दिनों से जिले में लगातार बरसात हो रही है। इसके चलते जर्जर दीवारें लगातार जमींदोज हो रही हैं। भूमि के दलदल होने आदि से छप्पर आदि के ढहने की घटनाओं में भी तेजी से वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed