फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rain

तीन दोस्तों पर गिरी बिजली, एक की मौत

Wed, 23 Sep 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Rain
फोटो 9, अंबेडकरनगर में बुधवार दिन में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में धराशायी हुई धान की फस? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश के बीच जलालपुर के अरई गांव में बुधवार दोपहर बाद तीन दोस्तों पर बिजली गिर पड़ी। घटना उस समय हुई, जब वे एक साथ खेत से लौट रहे थे। बिजली की चपेट में आकर एक किशोर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक झुलस गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जगह जगह अगैती व हाइब्रिड धान की फसल खेत में ही धराशायी हो गई। इस बीच मूसलाधार बारिश से जिला मुख्यालय के अलावा जिले के कई अन्य क्षेत्रों में जगह जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे नागरिकों को आवागमन में व्यापक मुश्किलों का सामना करना।
विज्ञापन

यूं तो मंगलवार शाम से ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया था, लेकिन बारिश का दौर बुधवार सुबह से शुरू हुआ। शुरुआत में कहीं बूंदाबांदी, तो कहीं धीमी बारिश हुई, लेकिन दोपहर बाद से अलग अलग क्षेत्रों में तेज बारिश भी हवाओं के साथ हुई। इसमें बिजली गिरने से जलालपुर में बड़ा हादसा हो गया। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार अरई चुड़ैला गांव में तीन दोस्त खेत गए थे। इनमें से विशाल को चारा काटना था, जबकि दो अन्य दोस्त उसके साथ चले गए थे। तीनों वापस लौट रहे थे, तभी गांव के निकट उन पर बिजली गिर पड़ी। इससे विशाल (17) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण (20) व प्रवेश (19) झुलस गए। विशाल को लेकर परिजन तत्काल नगपुर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों युवकों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से संबंधित परिवारों में रोना पीटना मचा हुआ है। पुलिस ने विशाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, अपराह्न बाद लगभग एक घंटे तक गरज चमक व हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से जिले के कई क्षेत्रों में खेतों में खड़ी अगेती व हाइब्रिड धान की फसल धराशायी हो गई। टांडा तहसील क्षेत्र के किसान जगतराम व हरिमंगल ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार से बारिश हुई, तो इसका अगेती धान की उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आलापुर के किसान राजेंद्र कुमार व जहांगीरगंज के सतीराम ने कहा कि जिन्होंने बाद में धान की बुआई की है, उनके लिए तो यह बारिश काफी लाभप्रद है, लेकिन अगेती धान की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। यदि आगे भी इसी प्रकार से बारिश हुई, तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार अपराह्न हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जिला मुख्यालय के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। जिला मुख्यालय पर अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर शीतला आश्रम से लेकर बनगांव रोड तक, शहजादपुर सब्जी मंडी, बस स्टेशन क्षेत्र, कृषि भवन के निकट, कोतवाली के पास जलभराव हो गया। नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। इससे नागरिकों को आवागमन में व्यापक मुश्किलें हुईं। इसके अलावा भीटी बाजार, केदारनगर बाजार, रफीगंज बाजार समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी लोगों को जलभराव की समस्या से दो चार होना पड़ा। उधर, मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी बीते दिनों की अपेक्षा गिरावट हुई। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली।

हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जिले के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी छिन्नभिन्न हो गई। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पेड़ की डाल गिरने से जर्जर विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो गए। इससे संबंधित क्षेत्र की लगभग 25 हजार की आबादी की बिजली गुल हो गई। महरुआ भीटी मार्ग, जलालपुर रफीगंज मार्ग, जलालपुर बसखारी मार्ग, जहांगीरगंज रामनगर मार्ग, अकबरपुर मालीपुर मार्ग, मिझौड़ा महरुआ मार्ग पर जर्जर तार क्षतिग्रस्त हो गए। देर शाम तक गड़बड़ी नहीं दूर की जा सकी थी। इससे संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ी। उपभोक्ता रमेश कुमार, जितेंद्र सिंह, रामबदन, फूलचंद्र, रईस अहमद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को नहीं बदला जाता तब तक सुचारु बिजली मिलने की उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed