फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   rain

जल निकासी व्यवस्था फेल, टापू में तब्दील हुआ गांव

Fri, 12 Jul 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
rain
राजेसुल्तापुर। आलापुर तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अराजी देवारा, हंशू का पुरवा, करिया लोनिया का पुरवा, प्रसाद कुर्मी का पुरवा टापू में तब्दील हो गया है। इससे तीन हजार से अधिक की आबादी की आवागमन से लेकर कई अन्य तरह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों को पानी में घुसकर आवागमन करना पड़ रहा है। पशुओं के चारा आदि की व्यवस्था करने में भी काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। कहा कि जल निकासी की व्यवस्था समुचित न होने के चलते ही यह समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन

आराजी देवारा के विभिन्न मजरों में बंधे से गांव तक जाने वाले संपर्क मार्ग पर लगातार हो रही बारिश से जलभराव हो गया है। इससे करीब 3 हजार की आबादी को कई मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी दिक्कत हो रही है। घुटने के ऊपर तक के पानी में घुसकर आवागमन करने की समस्या उत्पन्न हो गई। बच्चों को जहां स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है, वहीं ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारा आदि का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो जल निकासी के लिए समुचित प्रबंध न होने के चलते यदि दिक्कत उत्पन्न हुई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव को जाने वाले रास्ते पर पुल निर्माण की मांग लम्बे समय से की जा रही है, लेकिन प्रशासन इस तरफ ध्यान नही देता। इसके चलते जलभराव होने पर इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है। उधर एसडीएम आलापुर भरतलाल सरोज ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को जल्द दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed