फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   rain

झमाझम बारिश से लोगों को मिली उमसभरी गर्मी से राहत

Sat, 06 Jul 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
rain
अंबेडकरनगर। शनिवार दोपहर बाद जिले के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इससे जहां आम लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली, वहीं किसानों ने भी राहत की सांस ली। वहीं, बारिश के दौरान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अरियाबाजार स्थित कर्बला में तीन मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिर गई। आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 28 वर्षीय काजिम अली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो मजदूरों का उपचार चल रहा है। वहीं, बारिश ने शहरी क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। जगह-जगह जलभराव के साथ ही नालों में जमा कचरा सड़कों पर बहने लगा। बारिश बंद होने के घंटों बाद भी अकबरपुर-अयोध्या मुख्य मार्ग पर चुंगीनाका के पास जलभराव के हालात बन गए।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से बारिश की उम्मीद लगाए लोगों की उम्मीद शनिवार को कुछ हद तक पूरी हुई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 20 मिनट हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी। किसान भी खुश दिखे। हालांकि, किसानों का मानना है कि बारिश का दौर जारी रहे तभी फायदा होगा। बारिश के साथ ही धान की रोपाई का कार्य गति पकड़ सकेगा।
विज्ञापन

वहीं, बारिश के दौरान आसमान से आफत भी बरसी। जानकारी के अनुसार, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के टांडा रोड स्थित अरिया बाजार में कर्बला निर्माणाधीन है। वहां सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सहनेमऊ निवासी काजिम अली (28) पुत्र यास मोहम्मद शनिवार को मजदूरी करने आया था। उसके साथ मौके पर दिलशाद (24) पुत्र शेर मोहम्मद व इजराइल (42) पुत्र विफ्फन निवासी सहनेमऊ, सम्मनपुर भी काम कर रहे थे। अपराह्न बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से बचने के लिए तीनों पास के एक आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। तीनों इसकी चपेट में आ गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। तीनों को आननफानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां काजिम अली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। जानकारी होने पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ अकबरपुर नगर में 20 मिनट हुई बारिश से जगह जगह जलभराव हो गया। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर शीतला आश्रम से लेकर चुंगीनाका तक सड़क जलाशय में तब्दील हो गई। मुख्य मार्ग की इस बदहाल हालत के चलते लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत हुई। नाले में जमा कचरा पानी के साथ सड़कों पर बहने लगा। कुछ ऐसा ही नजारा अकबरपुर रोडवेज के पास भी देखने को मिला। शहजादपुर सब्जी मंडी क्षेत्र में भी जल निकासी के समुचित प्रबंध न होने के चलते जलभराव का संकट दिखा।

बारिश बंद होने के बाद घंटों बाद भी जलभराव बना रहा। पानी व कीचड़ में घुसकर लोगों को आवागमन करने के लिए विवश होना पड़ा। बारिश का दौर शुरु होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा समुचित प्रबंध न किए जाने के चलते नागरिकों में आक्रोश का माहौल है। नगर के राहुल मिश्र व प्रमोद वर्मा का कहना है कि इन क्षेत्रों में लम्बे समय से जलभराव की समस्या उत्पन्न होती जा रही है। जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसी का नतीजा है कि जैसे ही बारिश शुरु होती है, और यह क्षेत्र जलाशय में तब्दील हो जाते हैं।
अकबरपुर नगर में जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या है, उन्हें चिह्नित कर आवश्यक प्रबंध किया जा रहा है। आने वाले समय में व्यवस्था में सुधार दिखेगा।
- सुरेश मौर्य, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका, अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed