{"_id":"5d13b9b38ebc3e3c683e8190","slug":"rain-ambedkar-nagar-news-lko467435292","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश व तेज हवाओं से छिन्न भिन्न हुई विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश व तेज हवाओं से छिन्न भिन्न हुई विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश से लोगों ने काफी राहत महसूस की। हालांकि, तमाम मुश्किलों से भी लोगों को रूबरू होना पड़ा। इस दौरान बिजली आपूर्ति छिन्न-भिन्न हो गई। करीब डेढ़ लाख आबादी को घंटों बिजली से वंचित रहना पड़ा। आधा दर्जन स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित हुआ। कई जगह छप्पर व टिनशेड भी हवा के साथ उखड़ गए। बारिश के चलते कई मार्गों व बाजारों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे आवागमन में भी प्रभावित हुआ।
मंगलवार को दिनभर बादलों व धूप के बीच लुकाछिपी का दौर चलने के बाद तेज उमस लोगों को सताने लगी थी। बुधवार भोर से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। जिला मुख्यालय समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई। राजेेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, जल्लापुर सहाबुद्दीन मार्ग पर बारिश के बीच जल्लापुर में विशालकाय पेड़ गिर पड़ा। इससे आवागमन ठप पड़ गया।
बाद में ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर पेड़ काटा और आवागमन बहाल कराया। बरसात होने के कारण क्षेत्र के कई मार्गों व बाजारों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। केदारनगर प्रतिनिधि के अनुसार, इब्राहिमपुर थाना के प्रवेश द्वार पर ही बड़ी मात्रा में पानी एकत्रित हो गया। नतीजा यह कि लोगों को पानी से होकर आने जाने की विवशता उठानी पड़ी। केदारनगर बाजार में जलभराव हो जाने के चलते स्थानीय लोगों को जल निकासी का इंतजाम करना पड़ा। ऐसे हालात जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिले। शहरी क्षेत्रों में भी जल निकासी का संकट गहराया रहा।
विज्ञापन
उधर बरसात व तेज हवा के चलते कई जगहों पर विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो गए। नतीजा यह कि लगभग डेढ़ लाख आबादी को चार से पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति से वंचित रहना पड़ा। मरैला उपकेंद्र के निकट केबल दग जाने से लगभग आधे नगर में चार घंटे तक बिजली नहीं रही, जबकि अकबरपुर केंद्र से जा रही केबल में पटेलनगर व रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पास गड़बड़ी आ जाने से तीन घंटे तक आपूर्ति ठप थी।
भीटी, कटेहरी, टांडा, बसखारी, मालीपुर, सद्दरपुर आदि क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति घंटों ठप रही। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने हालांकि बाद में मौसम साफ होने पर गड़बड़ी को तत्परतापूर्वक अधिकांश जगहों पर दूर कराने में सफलता प्राप्त कर ली। तेज हवा व बारिश के चलते दर्जनों स्थानों पर छप्पर व टीनशेड भी उड़ गए। सबसे ज्यादा नुकसान अस्थाई दुकानदारों का हुआ।
बारिश व हवाओं के चलते विद्युत आपूर्ति में गतिरोध हुआ था। ज्यादातर जगहों पर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उपभोक्ताओं को कम से कम असुविधा हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।
- वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता, विद्युत