फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Raids on petrol pumps to stop cheating

घटतौली रोकने के लिए पेट्रोल पंपों पर छापे

Thu, 21 Apr 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Raids on petrol pumps to stop cheating
अंबेडकरनगर। पेट्रोल पंपों पर गड़बड़ी रोकने के लिए गुरुवार को भारत पेट्रोलियम से आए सेल्स ऑफीसर्स के नेतृत्व में टीम ने जिले के लगभग आधा दर्जन पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। इससे पेट्रोलपंप संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने पेट्रोल पंपों की सघनता से जांच की लेकिन कहीं से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई।
विज्ञापन

टीम ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि जांच में घटतौली की पुष्टि हुई तो कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को भारत पेट्रोलियम के सेल्स ऑफीसर तिलकराज जिला मुख्यालय पहुंचेे। यहां जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुममार, बाट-माप अधिकारी अजय कुमार सिंह, एआरओ अमरजीत सिंह, आपूर्ति निरीक्षक सर्वेश शर्मा, पुलिस सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार के साथ उन्होंने जिला मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में आधा दर्जन पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम पहले बसखारी रोड स्थित वर्मा फिलिंग स्टेशन पहुंची। यहां जांच के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई। इसके बाद जे फिलिंग स्टेशन, एचएचजीके फिलिंग स्टेशन बसखारी समेत कई अन्य पेट्रोल पंपों पर टीम ने सघनता से निरीक्षण किया। हालांकि कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं मिली।

पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया कि पेट्रोल पंप परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि घटतौली की शिकायत सामने नहीं आनी चाहिए। यदि शिकायत पर जांच के दौरान मामला सही पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच टीम द्वारा छापे मारे जाने से पेट्रोलपंप संचालकों में हड़कंप का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed