{"_id":"484403d787c8944ca76b769e8a866f81","slug":"raids-on-medical-stores-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोरों पर पड़े छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोरों पर पड़े छापे
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली दवाओं की बिक्री की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम विवेक के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता कुरील के नेतृत्व में टीम ने जिले के विभिन्न बाजारों में स्थित मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। न सिर्फ दवाओं का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा, बल्कि क्रय विक्रय का रजिस्टर न होने पर उसे तलब किया।
ड्रग इंस्पेक्टर अनीता कुरील के नेतृत्व में टीम ने शहजादपुर स्थित साहू मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां न तो क्रय विक्रय रजिस्टर मिला और न ही फार्मासिस्ट मौके पर मिले। इस पर मेडिकल स्टोर संचालक संदीप से रजिस्टर उपलब्ध कराए जाने व फार्मासिस्ट का सत्यापन किए जाने का निर्देश दिया। कटेहरी बाजार स्थित शत्रुधन की चंद्रा मेडिकल स्टोर, वीरेंद्र कुमार की वीके मेडिकल स्टोर तथा टांडा स्थित जमील अहमद की कुरैशी मेडिकल स्टोर पर भी छापा मारा।