फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Raid on petrol pump, five machines seized

पेट्रोल पंप पर छापा, पांच मशीनें सीज

Mon, 08 May 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 08 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Raid on petrol pump, five machines seized
पेट्रोल पंप - फोटो : symbolic

नगर स्थित मेहरोत्रा फिलिंग स्टेशन पर सोमवार को एसडीएम के नेतृत्व में मारे गए छापे में घटतौली का बड़ा मामला पकड़ में आया। आठ डिस्पेंसर मशीन की जांच में पांच मशीनों पर 30 से 50 मिली डीजल व पेट्रोल की घटतौली मिली। इस पर डीएम को मामले की जानकारी देते हुए सभी पांच मशीनों को सीज कर दिया गया।

विज्ञापन


इसके अलावा टीम ने नगर स्थित एक अन्य पेट्रोल पंप मेला फीलिंग स्टेशन पर भी छापा डाला लेकिन वहां सब कुछ ओके मिला। छापेमारी से सभी पेट्रोलपंप संचालकों में हड़कंप का माहौल रहा। गौरतलब है कि गत दिवस लखनऊ में एसटीएफ की टीम ने पेट्रोलपंपों पर छापेमारी कर चिप व रिमोट द्वारा बड़े पैमाने पर पेट्रोल व डीजल चोरी का मामला पकड़ा था।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ ने टीम बनाकर सभी पेट्रोल पंपों की जांच किए जाने का निर्देश दिया था। इस पर डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में भी छापेमारी अभियान शुरू हो गया था। बीते दिनों जिला मुख्यालय व जलालपुर के छह से अधिक पेट्रोल पंपों की जांच की गई लेकिन कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सोमवार को एसडीएम नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिलापूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान व बाट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश कुमार सरोज की टीम ने पुलिसकर्मियों के साथ टांडा-अकबरपुर मार्ग स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मेहरोत्रा फीलिंग स्टेशन पर छापा मारा। टीम को देखते ही पेट्रोलपंप कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

टीम ने वहां आठ डिस्पेंसर मशीनों की गहनता से जांच शुरू की। इसमें से पांच मशीनें ऐसी मिलीं जिन पर 30 से 50 मिली डीजल व पेट्रोल की घटतौली पाई गई। हालांकि इसमें चिप नहीं मिली। घटतौली के इस पूरे मामले की जानकारी डीएम को देते हुए सभी पांच मशीनों को सीज कर दिया गया।

टीम इसके बाद टांडा-हंसवर मार्ग स्थित भारत पेट्रोलियम के मेला फीलिंग स्टेशन पहुंची। यहां सभी मशीनों को खोलकर जांचा गया लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। उधर, पेट्रोलपंपों पर छापेमारी व कार्रवाई से अन्य पेट्रोलपंप संचालकों में हड़कंप का माहौल दिखा।


बाट-माप विभाग के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सरोज ने पांच डिस्पेंसर मशीनों को सीज किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसकी जानकारी डीएम के साथ-साथ संबंधित कंपनियों के अधिकारियों को भी दे दी गई है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि छापेमारी का यह अभियान जिले में लगातार चलेगा। सभी तहसील क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों की सघन जांच सुनिश्चित कराई जा रही है। जहां कहीं भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां समुचित कार्रवाई तय होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed