फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   raid in milk stors

दूध में मिलावट रोकने को पड़ा छापा, लिया नमूना

Fri, 13 Sep 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
raid in milk stors
अंबेडकरनगर। जिले में मिलावटी दूध की बिक्री पर अंकुश पाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम का छापेमारी अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। दो स्थानों पर छापा मारकर दूध का नमूना लिया, जबकि एक अवशीतन केंद्र पर गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समुचित साफ सफाई रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मिलावटी दूध की बिक्री पर अंकुश पाने के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापेमारी अभियान चला रखा है। शुक्रवार को भी यह अभियान जारी रहा। शुक्रवार को जिला अभिहीत अधिकारी राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने अकबरपुर नगर के इल्तिफातगंज रोड स्थित नमस्ते इंडिया दुग्ध अवशीतन केंद्र का जायजा लिया। चारों तरफ गंदगी फैली मिली।
विज्ञापन

इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें सुधार लाए जाने का निर्देश दिया। चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा निरीक्षण में गंदगी मिली, तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम ने अकबरपुर नगर स्थित कृष्णा डेयरी का जायजा लिया। यहां मिलावट के संदेह में दूध का नमूना लिया। टीम ने महरुआ स्थित वर्मा मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। यहां मिलावट के संदेह में दूध का नमूना लिया। अभिहीत अधिकारी ने कहा कि छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed