फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Python devoured jackal, panic in village

Ambedkar Nagar News: अजगर ने सियार को बनाया निवाला, गांव में दहशत

Wed, 03 Sep 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Python devoured jackal, panic in village
-बलरामपुर के लुधौरी प्रतापपुर में निकला अजगर ।
जरवा। ग्राम पंचायत लुधौरी प्रतापपुर में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक विशाल अजगर को गांव के पास देखा। ग्रामीणों के अनुसार अजगर ने खेतों के पास घूम रहे एक सियार को दबोचकर निगल लिया। यह दृश्य देखने के लिए मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने खुद अजगर को सियार को निगलते देखा। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बच्चों को खेतों और झाड़ियों के पास न जाने की हिदायत दी है। रामपुर रेंज के रेंजर प्रभात वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जंगल से लगे क्षेत्रों में सावधानी बरतें और वन्यजीव दिखने पर तत्काल विभाग को सूचना दें।ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि खेतों में काम करते समय सतर्क रहें और बच्चों को अकेले न भेजें, क्योंकि क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है और इस तरह की घटनाएं फिर हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed