फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Purchase of sugarcane will be more than seven lakh quintals

अम्बेडकरनगर: सात लाख क्विंटल ज्यादा होगी गन्ने की खरीद

Sun, 12 Feb 2023 04:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 12 Feb 2023 04:53 AM IST
विज्ञापन
Purchase of sugarcane will be more than seven lakh quintals
अकबरपुर चीनी मिल।  -संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा को अब पहले मिले लक्ष्य से सात लाख क्विंंटल अधिक गन्ने की पेराई करनी होगी। चीनी मिल अब एक करोड़ बीस लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करेगी। अब तक 59 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। लगभग 15 हजार किसानों के साढ़े सात करोड़ रुपये का भुगतान बीते दिन कर दिया गया।
विज्ञापन





गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सभी किसानों के शत-प्रतिशत गन्ने की खरीद के लिए शासन ने अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा का पेराई का लक्ष्य बढ़ा दिया है। चीनी मिल प्रशासन के अनुसार जब पेराई सत्र शुरू हुआ था तो शासन से पेराई का लक्ष्य 1,13,00,000 क्विंटल दिया गया था। बीते दिनों सात लाख क्विंटल लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। अब तक 59 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है।
विज्ञापन





इस बीच सहायक गन्ना प्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि गन्ने की बिक्री करने वाले किसानों का भुगतान भी तेजी के साथ किया जा रहा है। 15 हजार किसानों का 27 जनवरी से दो फरवरी तक के साढ़े सात करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





उन्होंने बताया कि शत-प्रतिशत गन्ने की खरीद के बाद ही पेराई सत्र समाप्त होगा। शासनादेश के अनुसार किसानों का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed