{"_id":"6165c84c8ebc3efec7451b86","slug":"puja-pandals-open-in-urban-areas-ambedkar-nagar-news-lko599825844","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी क्षेत्रों में खुले पूजा पंडालों के पट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी क्षेत्रों में खुले पूजा पंडालों के पट
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के उकरा गांव में मां दुर्गा का पूजन-अर्चन करते श्रद्धालु।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मातारानी के जयकारों के बीच मंगलवार को शहरी क्षेत्रों में स्थित पूजा पंडालों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमा की स्थापना कर पंडालों के कपाट खोल दिए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा पंडालों में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। साथ ही मां के दरबार में माथा टेककर पुष्प अर्पित किए और मन्नत मांगी। सुबह से ही पूजा पंडालों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। इस बीच श्रद्धालुओं ने देवी मंदिर में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा-अर्चना की। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र व दुर्गापूजा पर्व की धूम मची हुई है।
दुर्गा पूजा पर्व की धूम जिले में चहुंओर है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह स्थापित पूजा पंडालों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमा स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना का दौर जारी है। पर्व की शुरुआत पर ही ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा पंडालों में प्रतिमाओं की स्थापना कर पंडालों के पट दर्शन व पूजन-अर्चन के लिए खोल दिए गए थे। इस बीच मंगलवार को जिला मुख्यालय समेत अन्य शहरी क्षेत्रों में भी पूजा पंडालों में विधिविधान पूर्वक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाओं की स्थापना कर पंडालों के पट दर्शन व पूजन अर्चन के लिए खोल दिए गए। पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ ही पूजन-अर्चन व दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पूजा पंडालों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।
अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा, रोडवेज, पटेलनगर, इल्तिफातगंज रोड, अयोध्या मार्ग, लोहा मंडी, गल्ला मंडी, पहितीपुर मार्ग, दोस्तपुर मार्ग, मालीपुर मार्ग समेत कई अन्य क्षेत्रों में पूजा पंडालों के पट दर्शन व पूजन-अर्चन के लिए खोल दिए गए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी चहुुंओर दुर्गा पूजा पर्व का उल्लास है। पूजा पंडालों व देवी मंदिरों में बज रहे मां दुर्गा की भक्ति से सराबोर गीतों से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने मंदिरों में की पूजा
नवरात्र पर्व के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की विशेष पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं ने मंदिरों में की। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। मंदिरों में बज रहे भक्तिमय गीतों व मां दुर्गा के जयकारों से इस बीच समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिरों में सुबह शाम होने वाली आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर पांडेय, दुर्गा मंदिर के पुजारी माधवप्रसाद तिवारी ने कहा कि पूजन अर्चन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन भी किया जा रहा है।