फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Publication of voter list for civic elections today

Ambedkar Nagar News: निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन आज

Fri, 10 Mar 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 10 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Publication of voter list for civic elections today
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव के मद्देनजर तीन नगर पालिका व चार नगर पंचायत में 10 मार्च शुक्रवार को निर्वाचक नामावली का प्रकाशन होगा। दावों व आपत्तियों के निस्तारण के बाद एक अप्रैल को मतादाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। ऐसे में यह संभावना बढ़ी है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह या फिर मई माह में निकाच चुनाव हो सकते हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा के संपन्न होने के बाद निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव को लेकर जरूरी तैयारियों को तेजी से निपटाए जाने की प्रक्रिया गति पकड़ने लगी है। इसी क्रम में 10 मार्च शुक्रवार को निर्वाचक नामावली का प्रकाशन होगा। मतदाता सूची को संबंधित नगर पालिका, नगर पंचायत, एसडीएम कार्यालय व निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय पंचस्थानीय के अनुसार 11 मार्च से लेकर 17 मार्च दावे व आपत्तियां संबंधित नगर पालिका, नगर पंचायत व निर्वाचन कार्यालय में दर्ज करा सकेंगे। 18 मार्च से 22 मार्च तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण होगा। 23 मार्च से 31 मार्च तक पूरक सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद एक अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। मालूम हो कि तीन नगर पालिका अकबरपुर, टांडा व जलालपुर जबकि चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर हैं। शुक्रवार को इनके कार्यालय पर भी मतदाता सूची उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

इस बीच मतदाता सूची को लेकर चल रही तैयारियों के बीच निकाय चुनाव को लेकर भी अटकलें लगने लगी हैं। लोगों के बीच संभावना व्यक्त की जा रही है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह या फिर मई माह में निकाय चुनाव कराया जा सकता है। इसे देखते हुए नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद पद के दावेदारों में भी सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed