फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Public upset due to wrong policies of the government

सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान

Mon, 12 Sep 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Public upset due to wrong policies of the government
अंबेडकरनगर। भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि भारत जोड़ो आंदोलन को नगर पालिका के प्रत्येक वार्डों के साथ ग्राम सभाओं में चलाया जाएगा। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राबी बहाउद्दीनपुर में पद यात्रा निकाल ग्रामीणों को जागरूक किया। कहा कि भाजपा के प्राण हिंदू-मुस्लिम बांटो और राज करो में बसते हैं। कांग्रेस नफरत और डर की यह साजिश खत्म करेगी।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान है। पेट्रो पदार्थों व रसोई गैस के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिससे नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। यह सब सरकार की गलत नीतियों के चलते उत्पन्न हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ. विजय शंकर तिवारी ने कहा कि आज हर आदमी महंगाई व भ्रष्टाचार से परेशान हो चुका है। इसी को देखते हुए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता सुखीलाल वर्मा, राम कुमार पाल, अख्तर जमाल अंसारी, रामजनम दूबे और जय प्रकाश तिवारी, सरिता यादव व दुर्गा प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed