{"_id":"9621b7e37b0def4dbb81522a54eba7de","slug":"protests-against-electoral-manipulation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को कई गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर क्षेत्र की बीएलओ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। यहां तक कि सुल्तानपुर तप्पा चहोड़ा निवासी पूर्व विधायक घामूराम का नाम भी मतदाता सूची से गायब हो गया है। उन्होंने ने भी तहसीलदार से मिलकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
सोमवार को आलापुर तहसील मुख्यालय पर तीन गांवों के ग्रामीणों ने मतदाता सूची में लापरवाही की शिकायत की। सुल्तानपुर तप्पा चहोड़ा निवासी पूर्व विधायक घामूराम ने तहसीलदार से मिलकर मतदाता सूची से अपना नाम गायब करने की शिकायत की।
विज्ञापन
शंकरपुर वर्जी गांव से पहुंचे रजनीकांत, विदेशीराम, महेश, चंदर, जंगबहादुर, नेहा, चंद्रभान आदि ने भी गांव के बीएलओ पर प्रधान के इशारे पर लोगों का नाम सूची से हटाने का आरोप लगाया। कहा कि चुनाव नजदीक आने के साथ ही सूची में गड़बड़ी शुरू हो गई है, जिससे प्रधान के विपक्षी मतदान से वंचित हो जाएं।
विज्ञापन
वहीं, तेंदुआईकला गांव से आए प्रदीप कुमार, रामचरित्र, बलिराम, काली प्रसाद, शीला, अनीता सहित अन्य ग्रामीणों ने भी बीएलओ पर मनमाने तरीके से सूची से नाम हटाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि बीएलओ की मनमानी से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाद में एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। मामले की अविलंब जांच कराने की मांग की।