फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Protest in support of Sonam Wangchuk

Ambedkar Nagar News: सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन

Mon, 20 Jul 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Protest in support of Sonam Wangchuk
कलेक्ट्रेट के निकट सोनम वांगचुक व छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर
अंबेडकरनगर। जंतर-मंतर पर अनशनरत सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ कथित दुर्व्यवहार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सदर नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा ने आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक युवाओं के भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों को लेकर अनशन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन में जिला महासचिव केपी राय, अजय कुमार, वहीद अख्तर सहित अन्य कार्यकर्ता और अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed