फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Protest

महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन

Mon, 14 Sep 2020 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Protest
फोटो 9, अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। महंगाई, बेरोजगारी व गिरती कानून व्यवस्था समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी यूथ फ्रंटल संगठन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। इससे पहले अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहा से पैदल मार्च कर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार पर असफल होने का आरोप लगाया। कहा, किसान व बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं। लूट, हत्या व दुष्कर्म जैसी घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। युवाओं की नौकरियां जा रही हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इससे पहले ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रवेश को लेकर कार्यकर्ताओं व सुरक्षा कर्मियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को समाजवादी पार्टी यूथ फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ता अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहा के निकट एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता पदमार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। चारों तरफ अफरातफरी का आलम है। लूट, हत्या व दुष्कर्म जैसी वारदातों की बढ़ सी आ गई है। नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उपज का उचित मूल्य न मिलने व खाद के लिए दर-दर भटकने से किसान बेहाल है। ऋण के बोझ से दबे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। इसके बाद भी प्रदेश सरकार को खुद को किसानों को हितैषी होने का दावा बढ़ चढ़कर कर रही है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। लगातार गिरती अर्थव्यवस्था से उद्योगधंधे बंद हो रहे हैं। इससे नौकरियां समाप्त हो रही हैं। रोजगार जाने से युवा बेरोजगार आत्महत्या करने को विवश हैं। कहा कि सरकार का पूरा ध्यान निजीकरण करने में लगा हुआ है। निजी शिक्षा दिन प्रतिदिन महंगी होती जा रही है। फीस के लिए अभिभावकों पर निजी विद्यालयों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही समस्याओं के निस्तारण को लेकर प्रदेश सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इससे पहले कलेक्ट्रेट में प्रवेश के लिए कार्यकर्ताओं व सुरक्षाकर्मियों के बीच नोंकझोंक भी हुई। इस दौरान यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद सईम, नंदू यादव, हिमांशु, अंकुश, सूरज, सुरेंद्र कुमार, मोहम्मद फहीम व हरिओम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed