फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   protest against kotedar

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 20 Jul 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Mon, 20 Jul 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
कहा गया कि तमाम शिकायतों के बाद भी कोटेदार की मनमानी जारी है। उसके द्वारा न सिर्फ घटतौली की जा रही है, वरन् चीनी आदि देने से भी इंकार किया जा रहा है।
विज्ञापन


दुल्लापुर के ग्रामीण सोमवार सुबह कलक्ट्रेट के निकट पहुंचे और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कोटेदार द्वारा बरती जा रही मनमानी को लेकर प्रदर्शन करने लगे। गांव के प्रदीप कुमार व शैलेंद्र ने कहा कि कोटेदार द्वारा लंबे समय से घटतौली की जा रही है। इसके अलावा पात्रों को चीनी देने से इंकार किया जाता है।

समुचित राशन नहीं देने पर जब उससे शिकायत की जाती है, तो न सिर्फ अभद्रता की जाती है, वरन् राशन न देने की धमकी भी दी जाती है। नतीजा ये है कि पात्रों को सस्ते दर पर खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। इससे उनके समक्ष विभिन्न समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
विज्ञापन


कहा गया कि कोटेदार की मनमानी की शिकायत कई बार स्थानीय प्रशासन से लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी का नतीजा है कि कोटेदार की मनमानी लगातार जारी है, जिसका खामियाजा पात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटेदार की मनमानी की जांच एवं कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही आवश्यक कदम नहीं उठाया गया, तो कलक्ट्रेट के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान रमजान, पतिराम, राजेश, कपिलदेव, लल्लन, मनोज, मुन्नीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed