फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   protest against construction

Ambedkar Nagar News: निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 19 Sep 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 19 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
protest against construction
विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा विकास खण्ड की ऐनवां ग्राम पंचायत के कुशलापुर में धार्मिक स्थल के पास कूड़ा प्रबंधन केंद्र बनाए जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने मंगलवार को मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कार्य रुकवाने के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहना है कि जिस स्थान पर कूड़ा प्रबंधन केंद्र बनाया जा रहा है उसके पास ही काली चौरा, शिव मंदिर, होलिका दहन स्थल व धार्मिक महत्व का कुआं है। इन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पूजा-पाठ करने आते हैं। कूड़ा प्रबंधन केंद्र बनाए जाने से धार्मिक स्थल के पास गंदगी होगी। प्रदूषण फैलेगा।
विज्ञापन

कूड़ा प्रबंधन केंद्र का निर्माण ग्राम पंचायत निधि से कराया जा रहा है। ग्रामीणों को पहले कोटे की दुकान का निर्माण कराए जाने की जानकारी दी गई थी। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद उन्हें पता चला कि कूडा प्रबंधन केंद्र बनाया जा रहा है। इस पर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के श्रीकांत वर्मा, राम कोमल वर्मा, राजाराम, विजय कुमार, रामपाल, रमापति वर्मा, अशोक कुमार, जयराम, महाजन, शैलेंद्र वर्मा, शांति देवी, नीलम शर्मा, श्वेता देवी, प्रेमजीत शर्मा, रामशब्द, आदि कहना कि उन्हें गुमराह करके धार्मिक स्थल के पास कूड़ा प्रबंधन केंद्र का निर्माण शुरु कराया गया। ग्रामीणों ने एसडीएम से केंद्र का निर्माण रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed