{"_id":"e1d8507317d16de1e524a8515cccf8ec","slug":"protest-against-baton-lathi-charge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Wed, 19 Aug 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह हक की आवाज को लाठी-डंडों के बल पर दबाना चाहती है। वक्ताओं ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश सचिव अनीस खां ने कहा कि सपा सरकार अपनी विफलताओं को लाठी डंडों के बल पर छिपाना चाहती है। उसकी जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जब कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करते हुए पोल खोलने का प्रयास किया, तो उनकी आवाज को लाठी-डंडों से दबाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधीनीतियों को गांव गांव व घर घर जाकर लोगों को बताया जाएगा। जिला प्रवक्ता डा. विजय शंकर तिवारी व वरिष्ठ नेता सुनील मिश्र ने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। चारों तरफ अराजकता का माहौल है।
विज्ञापन
अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। वे खुलेआम अपराध कर रहे हैं, लेकिन उन पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है। लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वक्ताओं ने लखनऊ में हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि इसकी मजिस्ट्रेटी जांच होनी चाहिए।
यदि शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर अवधेश मिश्र, द्विजेंद्र नरायन शुक्ल, गुलाम रसूल छोटू, संजय तिवारी, रेहान जैदी, विशाल वर्मा, जियाउद्दीन अंसारी, नीरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।