फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Procession in Kichhauchha

Ambedkar Nagar News: किछौछा में निकला फोकराओं का जुलूस

Sat, 12 Aug 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 12 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Procession in Kichhauchha
अंबेडकरनगर। विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा में चल रहे सालाना उर्स के दूसरे दिन शनिवार को फोकराओं का जुलूस निकला। आलम शाह की अगुवाई में निकले जुलूस में देश के अलग-अलग क्षेत्र से आए फोकराओं ने आस्ताने आलिया पर पहुंचकर चादरपोशी की। इसके साथ अमन-चैन की दुआ की गई।
विज्ञापन

महान सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी के 637वें सालाना उर्स के दूसरे शनिवार को देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए फोकरा मलंग गेट के निकट एकत्र हुए। इसके बाद आलम शाह के नेतृत्व में फोकराओं का जुलूस निकला, जो अलग-अलग रास्तों से होता हुआ आस्ताने आलिया पर पहुंचा। फोकराओं ने चादर चढ़ाई। इसके बाद अमन चैन की विशेष दुआ की गई। इस दौरान कलाम शाह, इरफान शाह, अजमल, मोहम्मद उस्मान, सै. सैफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष सै. अजीज अशरफ ने बताया कि सालाना उर्स में देश-विदेश से जायरीन का दरगाह परिसर में पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। इसे देखते हुए परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। बेहतर प्रकाश के लिए आधा दर्जन जनरेटर लगाए गए हैं। पेयजल के लिए नगर पंचायत की तरफ से तीन वाटर टैंक उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि रविवार को 25 मोहर्रम के सज्जादानशीन सै. मुईनुद्दीन अशरफ आस्ताने आलिया पर पहुंचकर विशेष वस्त्र खिरका पहनेंगे। समाज के विकास व देश दुनिया में अमन चैन की दुआ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed