फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Processing plants will be built in Akbarpur and Tanda with 16 crores

16 करोड़ से अकबरपुर व टांडा में बनेंगे प्रोसेसिंग प्लांट

Mon, 27 Dec 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Processing plants will be built in Akbarpur and Tanda with 16 crores
अंबेडकरनगर। गीला कचरा निस्तारण के लिए अकबरपुर व टांडा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना की जाएगी। अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जहां 9 करोड़ रुपये की लागत से 65 टन क्षमता का प्लांट लगेगा, तो वहीं टांडा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 7 करोड़ रुपये की लागत से 50 टन क्षमता का प्लांट स्थापित किया जाएगा। इन प्लांटों में गीले कचरे से जैविक खाद बनाई जाएगी। इससे न सिर्फ शहर साफ सुथरा होगा, बल्कि जैविक खाद की बिक्री कर नगर पालिका परिषद की आमदनी में भी वृद्धि होगी। प्लांट के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएडडीएस को सौंपी गई है। अकबरपुर में डीपीआर की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, तो टांडा में टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है। इन प्लांटों की स्थापना से लगभग तीन लाख आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पर्यावरण की बेहतरी व नगर पालिका परिषद क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शासन के निर्देश पर अकबरपुर नगर व टांडा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई थी। राज्य मिशन निदेशालय के कार्यदायी निदेशक विपिन कुमार जैन ने अकबरपुर व टांडा नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों को पत्र भेजकर निर्देशित किया था कि गीले कचरे से जैविक खाद बनाने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना की जाए। दरअसल नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेपटरी होने से न सिर्फ पर्यावरण दूषित हो रहा था, बल्कि इससे इन दोनों नगर पालिका परिषद की स्वच्छता रैकिंग में अच्छा स्थान नहीं मिला था। इसमें सुधार करने के लिए ही प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना को शासन ने मंजूरी प्रदान की थी।
विज्ञापन

योजना के तहत अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 9 करोड़ रुपये की लागत से 65 टन क्षमता का, तो टांडा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 7 करोड़ रुपये की लागत से 50 टन क्षमता के प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इन दोनों प्लांट के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को सौंपी गई है। सीएंडडीएस के अनुसार टांडा में प्लांट निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, तो अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। दोनों प्लांट के निर्माण से लगभग तीन लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। उन्हें गंदगी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 स्थानों पर बने वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट
शहरी क्षेत्र को साफ सुथरा रखने व नगर पालिका परिषद अकबरपुर को गंदगी से मुक्त करने के लिए अस्थायी तौर पर गड्ढे खोदकर गीले कचरे से जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अकबरपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय के अनुसार अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में प्रथम चरण में 11 स्थानों पर अस्थायी गड्ढा खोदकर गीले कचरे से जैविक खाद बनाई जा रही है। आने वाले दिनों में न सिर्फ प्रत्येक मोहल्लों में, बल्कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आने वाले सभी प्रकार के विद्यालयों में भी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना की जाएगी।

शीघ्र शुरू होगा प्लांट का निर्माण
अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 9 करोड़ रुपये की लागत से 65 टन क्षमता के प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना की जाएगी। इसके निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को सौंपी गई है। डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शीघ्र ही जरूरी प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा।
- बीना सिंह, अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed