फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Problems of teachers to be dealt with

शिक्षकों की समस्याएं निपटाई जाएं

Sat, 20 Feb 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Problems of teachers to be dealt with
अंबेडकरनगर डीआईओएस को ज्ञापन सौंपते माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट पदाधिकारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को कार्यालय में डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि इंटर कॉलेजों में तैनात शिक्षक विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने शिक्षकों की मांगों का जल्द से जल्द निस्तारण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो वे धरना देने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजाराम वर्मा ने कहा कि जलालपुर स्थित नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज के प्रवक्ता रवींद्र कुमार सिंह को नवंबर 2019 से प्रोन्नति वेतनमान का भुगतान नहीं हो सका है। इसके लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। गोविंद साहब इंटर कॉलेज दुल्हूपुर में कार्यभार ग्रहण करने के लिए आयोग से आए अशोक कुमार लगातार जिम्मेदारों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कॉलेज में पद रिक्त न होने का हवाला देकर उन्हें पदभार नहीं ग्रहण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामर्षि इंटर कॉलेज के प्रवक्ता रामसूरत विश्वकर्मा के प्रोन्नति वेतनमान का मामला डीआईओएस कार्यालय में लंबे समय से लंबित है। मामले के निस्तारण के लिए वे बार-बार डीआईओएस कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो वे धरना देने को मजबूर होंगे। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, डॉ. विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed