{"_id":"5d110ab78ebc3e54af135bec","slug":"problem-ambedkar-nagar-news-lko4670758122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल व साफ सफाई संकट से जूझ रहे कांशीराम आवास के वाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल व साफ सफाई संकट से जूझ रहे कांशीराम आवास के वाशिंदे
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटरिया याकूबपुर स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी के लोग अव्यवस्थाओं के बीच रहने को मजबूर हैं। यहां पेयजल और सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। 16 से अधिक इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं। इन्हें दुरुस्त कराने की मांग की जा रही, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। नतीजा यह है कि एक-एक बाल्टी पानी के लिए आवासीय कॉलोनी के लोग इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। नालियों की नियमित सफाई न होने से चारों तरफ गंदगी फैली है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है। ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें भी क्षतिग्रस्त हैं। नतीजतन सूरज ढलते ही परिसर में अंधेरा छा जाता है।
जलनिकासी के लिए बनी ज्यादातर नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। करीब आधा दर्जन स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। इन्हें दुरुस्त कराने की सुध नहीं ली जा रही है। नतीजा यह है कि रात होते ही समूचा परिसर अंधेरे में डूब जाता है। ज्यादातर शौचालय भी क्षतिग्रस्त हैं। लोगों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है।
आवासीय कॉलोनी के अविनाश कुमार, रेखा, इंद्रावती, निर्मला, रामलखन, अशीष कुमार, संगमलाल आदि ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि समस्याओं के निस्तारण के लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश में परिसर में जलभराव हो गया है। एक-एक बाल्टी पानी के लिए उन्हें भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि शीघ्र ही डीएम से मुलाकात कर समस्याओं के निस्तारण की मांग करेंगे।
विज्ञापन
आवासीय कॉलोनी में खराब पड़े हैंडपंप दुरुस्त कराए जाएंगे। शीघ्र ही कॉलोनी का निरीक्षण कर लोगों से समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। सभी समस्याएं दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
- अमरनाथ रॉय, एडीएम