फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Private lineman injured by sudden current when he fell from pole

अचानक करंट प्रवाहित होने से पोल से गिराकर निजी लाइनमैन घायल

Fri, 30 Aug 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Private lineman injured by sudden current when he fell from pole
अंबेडकरनगर। जिले में पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही के चलते निजी लाइनमैनों के साथ हादसे नहीं रुक रहे हैं। नरियांव बावली चौक में हाईटेंशन लाइन की खराबी दूर करते समय अचानक करंट आ जाने से गुरुवार देर शाम एक निजी लाइनमैन घायल हो गया। उसे तत्काल रामनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम नरियांव बावली चौक पर हथिनालाला गांव निवासी लाइनमैन रवीन्द्र कुमार विद्युत गड़बड़ी दूर कर रहा था। उसने उपकेन्द्र के कर्मचारियों से शटडाउन लिया और पोल पर चढ़ गया। वह पोल पर बिजली की गड़बड़ी ठीक कर ही रहा था कि इसी बीच अचानक तार में करंट आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया और खंभे से नीचे गिर पड़ा। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

उसे रामनगर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर है। उधर अवर अभियंता रामनगर प्रवेश निषाद से बात की गई तो उनका कहना था कि संबंधित कर्मचारी उनके यहां तैनात नहीं है। संविदाकर्मी मोहम्मद असलम के साथ निजी तौर पर सहयोगी के रूप में काम करता था। फिलहाल यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच करायी जाएगी। मामले में दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावली चौक पर हुई घटना जिले में कोई नयी नहीं है। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों की उदासीनता के चलते उनके ही सहयोगी असमय मौत के मुंह समा रहे हैं, या फिर हादसे का शिकार हो रहे हैं। बीते एक वर्ष में ऐसे दो लाइनमैनों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। दबाव पड़ने पर घटना के समय तो विभाग तमाम दावे करता है, लेकिन समय बीतने के साथ ही इस तरह की घटनाओं में कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली जाती है। इसी का दुष्परिणाम है कि इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जरूरत है कि पावर कॉर्पोरेशन के अलावा जिला प्रशासन को इस तरह की घटनाओं का संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed