{"_id":"68aca4a3ef387f380903ed4f","slug":"private-buses-running-illegally-in-the-district-three-seized-and-12-challaned-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-140823-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जिले में दाैड़ रहीं अवैध रूप निजी बसें, तीन सीज व 12 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जिले में दाैड़ रहीं अवैध रूप निजी बसें, तीन सीज व 12 का चालान
Mon, 25 Aug 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपद में अवैध रूप से संचालित यात्री बसों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 12 निजी बसों का चालान किया गया, जबकि परमिट शर्तों के उल्लंघन पर तीन बसों को सीज कर दिया गया। चालान की गई बसों में अधिकांश अयोध्या और आजमगढ़ जनपद की हैं।
परिवहन विभाग के एआरटीओ सतेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में टांडा और अकबरपुर क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच बसों, सात ऑटो, ई रिक्शा और छह अन्य वाहनों का चालान किया गया। एक बस और एक मैजिक वाहन को सीज किया गया। इसी क्रम में यात्री/मालकर अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी ने जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सात बसों का चालान किया और दो बसों को सीज किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान 27 अगस्त 2025 तक जनपदभर में चलेगा और अवैध व अनधिकृत वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, यातायात पुलिस की कार्रवाई में एक वाहन से 2000 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। अब तक कुल 53 वाहनों से लगभग 53 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया है, जबकि 1300 से अधिक चालान किए जा चुके हैं।