{"_id":"62b203bc4fb71e41d34eb918","slug":"principal-may-fall-soon-in-mdm-scam-ambedkar-nagar-news-lko636221276","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम घोटाले में जल्द गिर सकती प्रधानाचार्य पर गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम घोटाले में जल्द गिर सकती प्रधानाचार्य पर गाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। जयराम वर्मा बापू स्मारक इंटर कॉलेज नाऊसांडा के प्रधानाचार्य सालिकराम वर्मा पर एमडीएम घोटाले में जल्द कार्रवाई की गाज गिर सकती है। डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर बीएसए ने डीआईओएस को पत्र लिखकर दोषी प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है।
बीते दिनों आरोप लगा था कि जयराम वर्मा बापू स्मारक इंटर कॉलेज में एमडीएम के नाम पर व्यापक घोटाला किया जा रहा है। विद्यालय में सिर्फ 10-12 बच्चों के लिए ही एमडीएम बन रहा है, जबकि कागजों में 200 से 250 छात्रों को एमडीएम खिलाया जाना दिखा जा रहा है। बच्चों के हिस्से का राशन बचाकर एक कमरे में स्टॉक किया गया है। शिकायत मिलने के बाद बीएसए ने इसकी जांच करायी तो शिकायत सही मिली।
जांच में पाया गया कि आठ मार्च से 11 मार्च तक महज 47 छात्रों को वास्तविक रूप से भोजन खिलाया गया, जबकि कागज में 752 से अधिक छात्र संख्या को एमडीएम खिलाया जाना दर्शाया गया है। कुल 112.8 किलोग्राम राशन व 5602 रुपये कनवर्जन कास्ट हड़प ली गई है। बीएसए ने इस बाबत दो बार प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। इसके बावजूद प्रधानाचार्य ने कोई जवाब नहीं दिया। इस बीच डीएम के निर्देश पर अब बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने डीआईओएस को पत्र लिखकर दोषी प्रधानाचार्य सालिकराम के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
उधर, प्रकरण में माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष डॉ. विजय वर्मा ने बीएसए व डीएम को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। कहा कि मामले में जो सही दोषी है उसके विरुद्ध ही कार्रवाई की जाए।