{"_id":"56ddee7ce57dc5bc507b2d04b34f360b","slug":"principal-and-cleaner-were-sent-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य और सफाईकर्मी को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य और सफाईकर्मी को जेल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 07 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
जयराम वर्मा स्मारक इंटर कॉलेज नाऊसांडा के सहायक अध्यापक व औलियापुर निवासी रामकमल ने बीते दिनों अकबरपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें लिखा था कि उन्हें जेल में बंद माफिया दिलीप वर्मा के नाम पर धमकी देकर नौ लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस की सर्विलांस टीम व अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने छानबीन में पाया कि शिक्षक को धमकी उसी विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य खैरा गांव निवासी शालिकराम ने अपने एक परिचित सफाईकर्मी नरसिंह से दिलवाई थी।
विज्ञापन
दोनों ने मिलकर एक नए सिमकार्ड का प्रबंध किया और इसके बाद दिलीप वर्मा के नाम पर धमकी दी। पुलिस के मुताबिक कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पदोन्नति के विरुद्ध सहायक अध्यापक ने आपत्ति दर्ज करा रखी थी। इसीलिए उसे सबक सिखाने के लिए यह साजिश रची। कोतवाल योगेश शाह ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने की पुष्टि की है।
विज्ञापन