फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Presiding officer beaten, water poured into ballot box

पीठासीन अधिकारी को पीटा, बैलेट बॉक्स में डाला पानी

Thu, 29 Apr 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Presiding officer beaten, water poured into ballot box
जलालपुर। पंचायत चुनाव के लिए मतदान में गुरुवार को भियांव विकास खंड के भीखपुर कला मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। पक्षपात का आरोप लगाते हुए प्रधान पद के एक प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने न सिर्फ पीठासीन अधिकारी से मारपीट की, वरन मतदान को रुकवाने के लिए बैलेट बॉक्स में पानी डाल दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लगभग एक घंटे तक मतदान रुका रहा। इसके बाद डीएम व एसपी ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए, जिसके बाद फिर से मतदान शुरू हो पाया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में गुरुवार को पूरे जलालपुर तहसील क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान का दौर शुरू हुआ। अलग-अलग केंद्रों पर सब कुछ ठीक ढंग से चलते रहने से अधिकारी भी राहत की सांस ले रहे थे। इसी बीच दोपहर बाद खबर आई कि जैतपुर थाना क्षेत्र के भियांव विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भीखपुर कला में बनाए गए मतदान केंद्र पर कुछ अराजक तत्वों ने उपद्रव कर दिया है। हुआ यह कि यहां तैनात पीठासीन अधिकारी पर प्रधान पद के एक प्रत्याशी के पक्ष में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए प्रधान पद के एक अन्य प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि पीठासीन अधिकारी के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

उपद्रवियों ने पीठासीन अधिकारी की पिटाई करने के साथ ही मतदान रोकने की मांग शुरू कर दी। उनका आरोप था कि फर्जी ढंग से कुछ लोगों के मत दिला दिए गए हैं। मतदान न रोके जाने पर उपद्रवियों ने बैलट बॉक्स में पानी डाल दिया। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। हंगामे के चलते मतदान ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में एसडीएम और सीओ जलालपुर मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस बल को भी मौके पर भेजा गया। कुछ देर में ही डीएम सैमुअल पॉल एन और एसपी आलोक प्रियदर्शी भी दलबल के साथ मतदान केंद्र पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण कर फिर से मतदान शुरू करा दिया। इस बीच लगभग एक घंटे तक मौके पर मतदान का कार्य पूरी तरह ठप पड़ा रहा।

बताया जाता है कि बैलेट बॉक्स में पानी डाले जाने तक कुल 140 मत पड़ चुके थे। अधिकारियों ने सभी संबंधित मतदाताओं को फिर से बुलवाने का एलान कराया। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा मतदान शुरू हुआ तो वह शाम तक निर्विघ्न रूप से चलता रहा। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि बैलेट बॉक्स में पानी डालने का प्रयास हुआ था, लेकिन पड़ नहीं पाया था। सभी मतपत्र सुरक्षित थे। लगभग आधे घंटे बाद फिर से मतदान शुरू करा दिया गया। पीठासीन अधिकारी से धक्का-मुक्की की गई थी। मामले में केस दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed