{"_id":"5e5aa6ae8ebc3ef405352df6","slug":"preperation-in-district-hospital-ambedkar-nagar-news-lko5113336132","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के हुड़दंग से निपटने को जिला अस्पताल तैयार, 12 बेड रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के हुड़दंग से निपटने को जिला अस्पताल तैयार, 12 बेड रिजर्व
विज्ञापन
फोटो-17, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में होली पर्व के मद्देनजर बनाया गया रिजर्व वार्ड।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। होली पर रंग खेलने के दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला अस्पताल में तैयारियां तेज हो गईं हैं। न सिर्फ इमरजेंसी के वार्ड तीन में छह बेड, बल्कि एनआरसी में भी 6 बेड के वार्ड को सुरक्षित कर लिया गया है। होली वाले दिन जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों का समुचित इलाज हो, इसके लिए न सिर्फ तीन चिकित्सकों की तैनाती की गई है, बल्कि तीन चिकित्सक ऑन कॉल हाजिर होंगे। जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी दवाओं की सूची स्वास्थ्य निदेशालय भेज दी गई हैं।
होली पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं, वहीं जिला अस्पताल प्रशासन ने भी ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। पर्व के दिन रंग, केमिकल या फिर किसी अन्य प्रकार की दुर्घटना होने पर मरीज को इलाज के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने सभी जरूरी प्रबंध किया है। इमरजेंसी के 6 बेड वाले वार्ड तीन को सुरक्षित रखा गया है, वहीं एनआरसी में भी 6 बेड के वार्ड को सुरक्षित रखा गया है।
मरीजों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल इलाज करने के लिए तीन चिकित्सक मुस्तैद रहेंगे, वहीं तीन अन्य चिकित्सक ऑनकॉल रहेंगे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इमरजेंसी व एनआरसी में होली पर्व के दिन डॉ. अतीक आलम, डॉ. जरियाद व डॉ. उबैदुर्रहमान की तैनाती रहेगी। इनके अलावा डॉ. विजय तिवारी, डॉ. ज्ञानप्रकाश व डॉ. नंदलाल ऑनकॉल रहेंगे। जरूरत पड़ने यह चिकित्सक तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों का समुचित इलाज सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा जरूरी दवाओं की उपलब्धता हो सके, इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने जरूरी दवाओं की सूची स्वास्थ्य निदेशालय को भेजी गई है।
विज्ञापन
होली पर्व को देखते हुए अस्पताल में जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इमरजेंसी व एनआरसी में छह-छह बेड को सुरक्षित रखा गया है। तीन चिकित्सक होनी के दिन अस्पताल में मुस्तैद रहेंगे, जबकि तीन अन्य चिकित्सक ऑन कॉल रहेंगे।
डॉ. एसपी गौतम, सीएमएस