{"_id":"2d32140b3edff81914603ffb6c27a919","slug":"premature-rise-immersion-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पहले निकलेगा विसर्जन जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पहले निकलेगा विसर्जन जुलूस
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
मोहर्रम के साथ दुर्गा पूजा पर्व पड़ने के चलते प्रशासन इस बार सभी आवश्यक एहतियात बरत रहा है। अकबरपुर नगर में रात की बजाए मोहर्रम का जुलूस इस बार दिन में निकालने के लिए कमेटियों को राजी कर लिया गया, तो वहीं टांडा में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से ही निकालने के लिए समितियों को राजी किया गया है।
विज्ञापन
गत वर्षों में यह जुलूस अपराह्न बाद से शुरु होता था, जो लगभग पूरी रात चलता था। इस बार यह जुलूस दोपहर पहले से ही शुरु हो जाने के चलते सायं तक सभी प्रतिमाओं का विसर्जन पूरा हो जाने की उम्मीद है। एएसपी पंकज पाण्डेय ने बताया कि यह निर्णय लिखा पढ़ी में सहमति से हुआ है।
विज्ञापन