फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pregnant lady died due to current

करंट से गर्भवती की मौत

Tue, 16 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Pregnant lady died due to current
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक गर्भवती महिला छितूनी गांव अपने मायके गई थी। वहां वह कपड़े प्रेस कर रही थी। तभी अचानक प्रेस में करंट आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। आननफानन में परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का तीन साल का एक बेटा है।
विज्ञापन


हादसे के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। भीटी थाना क्षेत्र के जमोलीगंज निवासी प्रमोद मिश्र की पत्नी शालू (30) अहिरौली स्थित छितूनी गांव मायके गई थी। वह 14 अगस्त की शाम को कपड़ा प्रेस कर रही थी। इसी बीच प्रेस में अचानक करंट आ गया, जिससे वह उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन


गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे किसी प्रकार प्रेस से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुकी थी। आननफानन में उसे सीएचसी कटेहरी ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed