{"_id":"5f5e53a58ebc3e9824196ce5","slug":"pre-attachment-notice-ambedkar-nagar-news-lko5399961100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्की पूर्व का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्की पूर्व का नोटिस चस्पा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। बहुचर्चित बसपा नेता जुरगाम मेहंदी हत्याकांड मामले में फरार चल रहे एक-एक लाख के इनामी पति-पत्नी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने अब कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को अभियुक्त के मखदूमनगर आवास पर कुर्की पूर्व का नोटिस चस्पा करते हुए गांव व आसपास मुनादी भी करायी।
गौरतलब है कि 20 अक्तूबर 2018 को हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीपुर रामपुर गांव के निकट बसपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जुरगाम मेहंदी व उसके चालक शुभनीत यादव पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर हत्या कर दी थी। जुरगाम उस समय एक मामले में पेशी पर जनपद न्यायालय जा रहा था। बाद में जुरगाम के पुत्र फरमान की तहरीर पर पुलिस ने माफिया सरगना खान मुबारक व जफर सुपारी समेत 12 से अधिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।
पुलिस के बढ़ते शिकंजे के बीच ज्यादातर ने जहां न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल की राह पकड़ ली थी, वहीं बाकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में मखदूमनगर थाना अलीगंज निवासी परवेज व उसकी पत्नी रूबीना पुलिस पकड़ से दूर बने हुए थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने भरसक प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर पुलिस ने दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच फरार चल रहे दंपती पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने न्यायालय से कुर्की पूर्व की कार्रवाई हासिल कर दी। रविवार को एसओ हंसवर प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मखदूमनगर गांव पहुंचकर फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर कुर्की पूर्व का नोटिस चस्पा किया। एसओ ने बताया कि नोटिस चस्पा करने के साथ ही गांव व आसपास के क्षेत्र में डुग्गी भी पिटवाई गई। कहा कि यदि इसके बाद भी दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।