फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PRD asked for honorarium

पीआरडी जवानों ने प्रदर्शन कर मांगा बकाया मानदेय

Wed, 29 Jul 2015 11:52 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिसके चलते वो आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। मानदेय भुगतान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मानदेय भुगतान नहीं हुआ, तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे प्रदेश संगठन मंत्री रफीक अहमद ने कहा कि पीआरडी जवान पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करते हैं। इसके बाद भी जवानों की उपेक्षा की जाती है। हाल ये है कि तीन वर्ष से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है, जबकि उनसे कार्य लिया जा रहा है।
विज्ञापन


मानदेय भुगतान न होने से पीआरडी जवानों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बकाया भुगतान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। भुगतान के लिए पीआरडी जवान संबंधित कार्यालय का लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि पीआरडी जवानों की लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है। बकाया भुगतान नहीं होने के साथ ही पीआरडी जवानों को नियमित ड्यूटी भी नहीं दी जा रही है। तमाम मांग के बाद भी उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed